हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन!

Monday, December 28, 2020 15:17 IST
By Santa Banta News Network
यह साल सभी के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है, खासतौर पर सिनेमा जगत को तो 2020 ने बहुत क्षति पहुंचाई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी जगह से हर दिन कुछ न कुछ दुखद खबर सुनने को मिली है। इसके अलावा साल 2020 कोरोना संकट से भरा रहा, जहां दुनिया में करोड़ों की संख्या में लोग बीमार हुए और कई लाख लोगों की जान चली गईं। अभी-अभी खबर मिली है कि हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक और कंपोजर ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी गायक ने ट्विटर पर माँ की तस्वीर शेयर करते हुए दी है|

मीडिया खबरों की मानें तो पिछले कुछ समय से ए.आर रहमान की मां बीमार थी जिसके चलते हाल ही में उनका निधन हो गया| बॉलीवुड सिंगर के अपनी मां की तस्वीर पोस्ट करते ही उनके फैंस कमेंट बॉक्स में श्रद्धांजलि दे रहे हैं| कुछ समय पहले एक इन्टरव्यू में ए.आर रहमान ने कहा था कि, "म्यूजिक के लिए उन्होने ग्यारहवीं क्लास में मेरा स्कूल छुड़वा दिया था, आज मैं यहां हूँ तो उनकी वजह से हूँ|" देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ए.आर रहमान अपनी मां के बहुत ज्यादा करीब थे| उनका पालन- पोषण उनकी मां ने ही किया था क्योंकि जब गायक 9 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया था| इस दुखद खबर के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिये उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT