जन्मदिन स्पेशल: ग्रैमी अवॉर्ड विजेता एआर रहमान हुए 54 के।

Wednesday, January 06, 2021 10:21 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान आज यानि 6 जनवरी को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। चेन्नई में जन्मे गायक ग्रैमी अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इनके बचपन का नाम दिलीप कुमार था और इन्होने अपने गुरू कादरी इस्लाम से प्रेरित होकर हिन्दू से इस्लाम धर्म अपना लिया था|

इस समय बॉलीवुड सेलेब्स सिंगर को सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं| कुछ समय पहले पत्रकारों से बात करते हुए ए.आर रहमान ने कहा भी था कि, 'उनकी मां एक ज्योतिषी के पास गई थी। ज्योतिषी ने कहा था कि, "अब्दुल रहमान' नाम उनके लिए अच्छा रहेगा और इसी वजह से वह दिलीप कुमार से एआर रहमान बन गए। सिंगर के पिता का 1986 में निधन हो गया था, जिसकी उनके जीवन पर काफी गहरा असर पड़ा था|

हाल ही में 28 दिसंबर 2020 को ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम का भी निधन हो गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी| पिछले कुछ समय से उनकी मां बीमार थीं, जिसके चलते उनका निधन हुआ। रहमान की आवाज़ का जादू लोगों को दीवाना बना लेता है और इसी लिए वह काफी लोकप्रिय हैं|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT