अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा फिल्म का ये होगा टाइटल, देखिये धमाकेदार फर्स्ट लुक!

Monday, January 18, 2021 12:35 IST
By Santa Banta News Network
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने 'अर्जुन रेड्डी' फिल्म से दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बना ली है, हाल ही में उनकी और बॉलीवुड की युवा खूबसूरत अदाकारा अनन्या पांडे की फिल्म के नाम की घोषणा कर दी गई है। अभी-अभी फिल्म निर्माता करण जौहर ने इसके टाइटल का ऐलान करते हुए शानदार फर्स्ट लुक भी फैन्स के साथ शेयर किया है, जिसको सोशल मीडिया बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय और अनन्या पांडे पहली बार स्क्रीन साझा करते दिखाई देने वाले हैं। विजय इसके द्वारा बॉलीवुड में डेब्यू और अनन्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू करने वाली हैं| पोस्ट शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा कि, "लाइगर प्रस्तुत करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। बिग स्क्रीन पर कई दिलों को जीतने वाले विजय देवरकोंडा और आकर्षक अनन्या पांडे.. कुशल पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित। इस कहानी को 5 भाषाओं - हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ कर रहे हैं। बड़ी स्क्रीन पर मिलते हैं! #Liger #SaalaCrossbreed|" फिल्म के फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें विजय आकर्षक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं और उनके पीछे आधा शेर और आधा टाइगर की एक तस्वीर है जो लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है| देखिये-



कुछ समय पहले करण जौहर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए लोगों को बताया था कि वो आने वाले समय में बड़ा ऐलान करने वाले हैं। इसमें उन्होंने लिखा था 'अब कहानियां भाषा के बंधन में नहीं बंधी रहेंगी। उनकी प्रचुरता और मनोरंजन करने की क्षमता, ये जिन जगहों पर आपको लेकर जाती हैं और आपको जैसा महसूस करवाती हैं.. पिछले कई सालों में हम आपके सामने ऐसी कहानियां लेकर आए हैं, जिन्होंने पर्दे पर ऐसा जादू चलाया, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया| इस पोस्ट को देखने के बाद से ही फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे थे और फिल्म के नाम की घोषणा होते ही उनकी उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT