अमित साध ने 'काय पो चे' के बाद ज़ी5 की 'जीत की जिद' को बताया अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस!

Monday, January 18, 2021 15:05 IST
By Santa Banta News Network
ज़ी5 ने वास्तविक कहानियों की पेशकश के साथ ओटीटी स्पेस में अपनी एक अलग पहचान बना ली है, जिसमें हर महीने प्लेटफॉर्म पर नया और ओरिजिनल कंटेंट रिलीज़ किया जा रहा है। हाल ही में, ज़ी5 ने मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर के जीवन से प्रेरित एक मूल सीरिज़ 'जीत की ज़िद' की घोषणा की है।

शो में प्रमुख भूमिका निभा रहे अभिनेता अमित साध का मानना है कि फ़िल्म 'काय पो चे' के बाद यह उनकी सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस है, जिस बारे में अमित ने साझा करते हुए कहा,"'जीत की जिद' चुनौतीपूर्ण रही है और मैं इस किरदार को निभाने के लिए अपना 100% देना चाहता था। प्रैक्टिस सेशन और ड्रिल इंटेंस थे और किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए और स्क्रीन पर अच्छा अनुभव देने के लिए हमने सभी एक्शन सीक्वेल रियल में किये है और उससे भी ज़्यादा, किरदार को सबसे अधिक सम्मान दिया है।"

यह कारगिल युद्ध के नायक मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की वास्तविक जीवन की कहानी का एक प्रमाण है, जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी, चाहे वह युद्ध हो या व्यक्तिगत जीवन। यह सीरिज़ मेजर दीप सिंह के जीवन पर प्रकाश डालती है। एक सिपाही के जीवन को बेहद जोशीले एक्शन दृश्यों और सेना के विभिन्न अभियानों के साथ सीरिज़ में दर्शाया गया है, जिसका स्तर पहले नहीं देखा गया है।

'जीत की ज़िद' में प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी होगी जिसमें अमित साध, अमृता पुरी और सुशांत सिंह शामिल होंगे। यह ऐस विज्ञापन फिल्म निर्देशक विशाल मंगलोरकर द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है।

इस शो के साथ शानदार फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं।

'जीत की ज़िद' का प्रीमियर 22 जनवरी को ज़ी5 पर किया जाएगा।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT