थियेटर्स में इस दिन रिलीज़ होगी कंगना रनौत की 'धाकड़', देखिये नया पोस्टर!

Monday, January 18, 2021 16:39 IST
By Santa Banta News Network
कुछ समय पहले ही कंगना ने अपने नए प्रोजेक्ट 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' का ऐलान किया था, जिसके उपर बाद में चोरी करने का आरोप लगा था| हाल ही में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धाकड़' के रिलीज़ की घोषणा कर दी है| अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर इसका नया पोस्टर शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है|

फिल्म के नए पोस्टर में कंगना काफी आकर्षक लग रही हैं, इसको शेयर करते अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "वह निडर और उग्र है! वह एजेंट अग्नि है। 1 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी भारत की पहली महिला एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धाकड़|" बॉलीवुड सूत्रों की मानें तो इसमें अभिनेत्री एक जासूस का किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं| कंगना की इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स की उत्सुकता फिल्म के प्रति और ज्यादा बढ़ गई है| देखिये-



रजनीश घई फिल्म 'धाकड़' का निर्देशन कार्य और सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट इसका प्रोड्क्शन कार्य सम्भाल रहे हैं| इसमें कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल व दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा वह 'तेजस' में नज़र आने वाली हैं, जिसका निर्माण सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं| इसको अप्रैल 2021 के अंत में रिलीज़ किया जा सकता है| अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ कर रहे हैं|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT