दिल्ली पुलिस ने किया सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, ये है मामला!

Thursday, February 11, 2021 15:16 IST
By Santa Banta News Network
हाल ही में खबर मिली है कि मशहूर डांसर और हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज़ किया है। उनके अलावा कई और लोगों पर पर धोखाधड़ी और विश्वास तोड़ने का आरोप लगा है, इस खबर के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है|

बता दें कि सपना और उनके परिवार के खिलाफ एक कंपनी ने एग्रीमेंट तोड़ने और एक कर्मचारी के साथ मिलकर कंपनी के क्लाइंट्स को बहकाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पूरा नोट बनाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है और सपना, उनकी मां, उनके भाई-भाभी पर 50 लाख रुपयों से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का भी आरोप भी लगाया है। है। सूत्रों की मानें तो साल 2018 के एक मामले में उनके उपर यह कारवाई की गई है|

अगर आपको पता हो पिछले साल 24 जनवरी को ही सपना चौधरी ने हरियाणवी सिंगर, मॉडल और लेखक वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हाल ही में सपना चौधरी पहले बच्चे की मां बनी थी। अगर बॉलीवुड की बात करें तो वह नानू की जानू, भांगओवर और वीरे की वेडिंग जैसी फिल्मों में आइटम सॉन्ग के द्वारा दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आ चुकी हैं|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT