सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी की होगी ये खतरनाक भूमिका?

Friday, February 12, 2021 15:16 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड दबंग सलमान खान और बार्बी गर्ल कटरीना कैफ की जोड़ी को बड़े पर्दे पर हमेशा दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है| इस शानदार जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर एक से एक हिट फ़िल्में दी हैं| एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस इसके अगले सीज़न टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई हैं, हाल ही में बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में इमरान हाशमी विलेन के रूप में नज़र आ सकते हैं|

बता दें कि सलमान पहली बार 2012 आदित्य चोपड़ा के साथ फिल्म 'एक था टाइगर' में काम करते नज़र आए थे, इसमें दर्शकों द्वारा कटरीना के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री को जमकर सराहा गया था| इसके बाद फिल्म का अगला पार्ट 2017 में 'टाइगर जिंदा है' रिलीज़ किया गया था, इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी| एक बार फिर यह रोमांटिक जोड़ी टाइगर की अगली सीरीज़ में एक साथ लोगों का मनोरंजन करती नज़र आएगी| इमरान हाशमी इसमें खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं, इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी खुश और उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

इस समय सलमान के फैन्स उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रभु देवा निर्देशित इस फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी नज़र आने वाले हैं, इसको इसी साल ईद 2021 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा|

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि जॉन अब्राहम स्टारर 'सत्यमेव जयते 2' भी उसी दिन रिलीज़ हो रही है। इस खबर के बाद से ही सत्यमेव जयते 2 के मेकर्स काफी परेशान नज़र आ रहे हैं| बता दें की कुछ समय पहले सिनेमाघर मालिकों ने सलमान खान से प्रार्थना की थी कि वह अपनी इस फिल्म को डिजिटली नही बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज़ करें ताकि कोरोना के कारण हुए नुकसान की थोड़ी भरपाई हो सके|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT