शाहिद कपूर को भाई ईशान खट्टर ने इस प्यार भरे अंदाज़ में किया बर्थडे विश!

Thursday, February 25, 2021 11:35 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा के हैंडसम अभिनेता शाहिद कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं| इस खास दिन को शाहिद अपने परिवार के साथ एन्जॉय कर रहे हैं, अभिनेता के फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के द्वारा उनको शुभकामनाएँ दे रहे हैं| हाल ही में उनके छोटे भाई ईशान खट्टर ने उन्हें बड़े ही अनौखे अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है| ईशान ने शाहिद के साथ की एक पुरानी तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

इस तस्वीर में शाहिद ने ईशान को गोदी में उठा रखा है, जबकि दूसरी फोटो में दोनों भाई पोज़ देते नज़र आ रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "जिंदगी कैसी है पहेली हाय, कभी ये हंसाये कभी ये रुलाएं, लेकिन इन सबके दौरान, मैंने हमेशा आपको प्यार किया है बड़े भाई, जन्मदिन मुबारक हो|" इस पोस्ट को देखने के बाद शाहिद के फैन्स कमेंट बॉक्स में जन्मदिन विश कर रहे हैं| देखिये-



शाहिद कपूर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म 'जर्सी' में दिखाई देंगे| यह तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमेक है जिसे गौतम टिन्नोरी ने निर्देशित किया था और हिंदी वर्जन भी वही कर रहे है।

फिल्म में शाहिद के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर और शरद केलकर भी नज़र आने वाले हैं| वहीं ईशान खट्टर आने वाले समय में गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित 'फोन भूत' में नज़र आने वाले हैं इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT