रिया कपूर, गुनीत मोंगा और ताहिरा कश्यप करेंगे 'द मैरिड वुमन' स्क्रीनिंग होस्ट!

Friday, February 26, 2021 09:42 IST
By Santa Banta News Network
ऑल्ट बालाजी का शो 'द मैरिड वुमन' अपने लॉन्च से बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है, ऐसे में बहुत चर्चित-शो के प्रति उत्साह अपने चरम पर है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - 8 मार्च को लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए निर्धारित, एकता कपूर द्वारा शो के हाल ही में पोस्ट किए गए ट्रेलर में ऋद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आ रही हैं। ट्रेलर ने दर्शकों, फ्रेटर्निटी और आलोचकों को अपनी प्रगतिशील और पाथ-ब्रेकिंग कंटेंट के लिए समान रूप से प्रभावित कर लिया है।

यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि रिया कपूर, गुनीत मोंगा और ताहिरा कश्यप खुराना सहित मनोरंजन बिरादरी की कुछ सबसे प्रसिद्ध महिलाएं, शो लॉन्च से एक दिन पहले 7 मार्च को मुंबई में शो की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करना चाहती हैं।

आपको याद दिला दें कि हाल ही में एकता कपूर, गुनीत मोंगा, ताहिरा कश्यप खुराना और रुचिका कपूर ने इस साल जनवरी में 'इंडियन वूमेन राइजिंग - ए सिनेमा कलेक्टिव' नाम से एक पहल शुरू की है, जो महिला निर्देशकों को फलने-फूलने और आगे आने के लिए प्रेरित करती है।

चूंकि, 'द मैरिड वुमन' महिलाओं और उनकी पसंद के इर्द-गिर्द घूमती एक आकांक्षात्मक कहानी के साथ एक बहुत ही अलग शो है, ऐसे में रिया कपूर, गुनीत मोंगा और ताहिरा कश्यप खुराना इस शो की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी के लिए एक साथ आ गयी हैं। एक शो जो सामाजिक कंडीशनिंग के बीच खुद को खोजने के बारे में बात करता है, उसने निश्चित रूप से इन पॉवरफुल महिलाओं की तिकड़ी को आकर्षित कर लिया है।

वे प्रसिद्ध लेखिका मंजू कपूर की पुस्तक 'ए मैरिड वुमन' पर आधारित ओटीटी डिसरपटर और कंटेंट क्वीन एकता कपूर को अपना समर्थन देने के लिए एक साथ आए है। एकता 'द मैरिड वुमन' को लेकर काफी उत्साहित हैं और चाहती हैं कि हर कोई इस शो को देखे, खासकर महिला आबादी और यही वजह है कि सफल निर्माता इस शो को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

'द मैरिड वुमन' एक अरबन रिलेशनशिप ड्रामा है जो महिलाओं और समाज में उन पर लगाई गई कंडीशन व खुद को खोजने के बारे में है। शो में रिधि डोगरा और मोनिका डोगरा सेंट्रल करैक्टर है जिसमें इमाद शाह, दिव्या सेठ शाह, नादिरा बब्बर और सुहास आहूजा इत्यादि जैसे उल्लेखनीय कलाकार भी शामिल हैं।

'द मैरिड वुमन' 8 मार्च से केवल ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT