फ़िल्म 'हाथी मेरे साथी' से दिल छू लेने वाला गाना 'ऐ हवा' हुआ रिलीज़!

Tuesday, March 16, 2021 14:44 IST
By Santa Banta News Network
फ़िल्म 'हाथी मेरे साथी' का नया गाना 'ए हवा' सुनकर निश्चित रूप से आपकी आंखें नम हो जाएगी और दिल भर आएगा। इसमें मनुष्य और जंगल के बीच की लड़ाई को एक दुखद मोड़ लेते हुए दर्शाया गया है, जो हाथियों और उनके दोस्तों को दर्दनाक अवस्था में डाल देता है।

इरोस इंटरनेशनल की फ़िल्म 'हाथी मेरे साथी' के इस भावपूर्ण गीत में राणा दग्गुबाती, पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगाँवकर और जोया हुसैन नज़र आ रही हैं। फ़िल्म के किरदारों को दर्द में देखा जा सकता है, जो अपने हाथी मित्रों के लिए प्राकृतिक आवास की रक्षा करने के प्रयास में असहाय है। यह वास्तविकता की एक कहानी है, जिसके जरिये वास्तविक जीवन परिदृश्य को बड़े पर्दे पर उतारा गया है। देखिये-



'ऐ हवा' शांतनु मोइत्रा द्वारा रचित है। प्रभु सोलोमन द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 3 भाषाओं में रिलीज़ होगी जिसका तेलुगु में शीर्षक अरन्या और तमिल में कादान है। यह 2021 की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।

हाथी मेरे साथी एक ऐसी कहानी है जो एक आदमी (राणा दग्गुबाती) के बारे में बताती है, जो इकोसिस्टम की रक्षा करते हुए अपना अधिकांश जीवन जंगल में बिताता है।

इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के एक डिवीजन इरोस मोशन पिक्चर्स द्वारा फिल्म को निर्मित किया जा रहा है, यह भारतीय फिल्म उद्योग में एक स्थापित नाम है जो 40 वर्षों से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड रखता है।

यह पैन-इंडिया बहुभाषी फ़िल्म 26 मार्च 2021 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT