अमेज़न प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'हैलो चार्ली' का इस दिन होगा प्रीमियर!

Wednesday, March 17, 2021 12:33 IST
By Santa Banta News Network
एक्सेल एंटरटेनमेंट के सहयोग से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी फैमिली और किड एंटरटेनर 'हैलो चार्ली' के वैश्विक प्रीमियर की घोषणा कर दी है। इस प्रफुल्लित कर देने वाले टीज़र में, आदार जैन एक छोटे शहर के एक युवा सरल व्यक्ति की भूमिका निभा रहे है जिसे मुंबई से दीव में एक गोरिल्ला ट्रांसफर करने का काम दिया गया है।

यह आकर्षक कहानी आपको जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और इलनाज़ नोरोजी द्वारा चित्रित अन्य पात्रों के साथ मनोरंजक महसूस करवाएगी। एक अनूठी कथानक और उसके जीवंत प्रोडक्शन डिजाइन के साथ, हैलो चार्ली एक रीफ्रेशिंग फ़िल्म है और सभी के लिए पहले कभी नहीं देखा गया अनुभव होगा।

आगामी अमेजन ओरिजिनल मूवी के बारे में बताते हुए, विजय सुब्रमण्यम, डायरेक्टर और हेड, कंटेंट, अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने साझा किया*,"इस अप्रैल रिलीज़ होने के लिए तैयार, 'हैलो चार्ली' एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ हमारे लंबे असोसिएशन में एक ओर अडिशन है। इस फिल्म के साथ, हम प्लेटफॉर्म पर परिवार केंद्रित कंटेंट के हमारे चयन को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। यह पूरे दिल से बनाई गई फिल्म है जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकता है और एन्जॉय कर सकते है।"

फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा*, "हमारे पास अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ कई परियोजनाएं हैं और हैलो चार्ली हमारी एक साथ पहली फीचर फिल्म होगी। इस अद्भुत कॉमेडी और मनोरंजन के साथ, हम सिनेमाई एंवलोप को अधिक आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं और कॉमेडी स्पेस में हमारी रचनात्मक दृष्टि को उजागर करने के लिए तैयार है।

हमें इस प्यारी कहानी को पेश करने में अत्यंत खुशी हो रही है जो परिवार और बच्चे के अनुकूल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मुझे आशा है कि दर्शक इसे देख कर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने बनाने में आनंद लिया है। 9 अप्रैल को हैलो चार्ली के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!"

इस एंटरटेनर पर काम करने के बारे में बात करते हुए, निर्देशक पंकज सारस्वत ने कहा, `रितेश और फरहान के साथ हैलो चार्ली पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। फिल्म की अपरंपरागत कहानी वास्तव में अनोखी है और उम्मीद है कि यह बहुत खुशी फैलाएगी। कलाकारों ने अपने अद्वितीय कॉमिक टाइमिंग और जेनुइन अपील के साथ अपने पात्रों को अभूतपूर्व रूप से निभाया है। सेट पर हमेशा बहुत मजेदार माहौल रहता था और मुझे खुशी है कि दुनिया भर के लोग हमारी फिल्म देख पाएंगे और मनोरंजन का लुत्फ़ उठा पाएंगे।"

भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों के प्राइम सदस्य 'हैलो चार्ली' की हिस्टेरिकल कहानी 9 अप्रैल से देख सकते हैं| देखिये टीज़र-





मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT