राम चरण के जन्मदिन पर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वैयर की नैस्डैक बिल्डिंग पर लगे पोस्टर!

Saturday, March 27, 2021 15:18 IST
By Santa Banta News Network
चेन्नई में जन्मे रामचरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'चिरुथा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण तेजा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण अपने में एक ऐसी शख्सियत को समावेशित करते हैं, जिसे समूची दुनिया की प्रत्येक पीढ़ी द्वारा असीमित प्यार और स्नेह दिया जाता है। इसी का जीता जागता उदाहरण है कि न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वैयर की नैस्डैक बिल्डिंग में मेगा पॉवरस्टार @AlwaysRamCharan के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं हेतु उनके पोस्टर्स लगाए गए हैं।

राम चरण तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश कलाकारों में से एक हैं। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण अपने दमदार रोल के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वे अपने आइकॉनिक स्टाइलिश लुक के लिए भी चर्चित हैं। आरआरआर में भी राम चरण को बहुत ही क्रूर अवतार में देखा जा रहा है, जो एक बहादुर और ईमानदारी से परिपूर्ण व्यक्ति है। देखिये-




इस नाम के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी का काल्पनिक चित्रण करते हुए राम चरण इस अवतार में निडर और साहसी लग रहे हैं। इस किरदार को निभाने के लिए निर्देशक राजामौली की पहली पसंद चरण थे क्योंकि वे स्वयं में शांति और धीरज का उचित संयोजन समाहित करते हैं। देश-दुनिया के चहेते राम चरण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT