"हैलो चार्ली" के निर्देशक पंकज सारस्वत ने आदार जैन के बारे में कही यह बात!

Thursday, April 01, 2021 13:19 IST
By Santa Banta News Network
फ़िल्म "हैलो चार्ली" अमेज़न प्राइम वीडियो सहित एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है और फिल्म के प्रति प्रत्याशा अपने चरम पर है। जब से घोषणा हुई, प्रशंसकों और दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।

"हैलो चार्ली" एक छोटे शहर से भोले-भाले युवक की कहानी है, जिसे मुंबई से दीव तक एक गोरिल्ला को ले जाने का काम सौंपा गया है और यह सफ़र रोमांच से भरपूर होने वाला है। अनोखे अंदाज में एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म, जिसमें गोरिल्ला का किरदार होगा, यह सभी के लिए एक ट्रीट होगी।

फ़िल्म में एक छोटे से शहर गुजराती आदमी की भूमिका निभा रहे आदार जैन के चित्रण पर, निर्देशक पंकज सारस्वत ने साझा किया, "आदार जैन फ़िल्म में बेहद सहजता से एक अनाड़ी के किरदार में ढल गए और सही मायने में यही एक अभिनेता का काम होता है। भले ही वह जिस बैकग्राउंड से तालुख रखते हो, उन्होंने एक छोटे शहर के गुजराती आदमी का किरदार निभाने में पूरा न्याय किया है। वह एक निर्देशक के अभिनेता हैं और जिस तरह से उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए गाइडेंस ली है, यही बात मुझे उनकी सबसे ज़्यादा पसंद है।"

"फ़िल्म के लिए तैयारी की बात करे तो, यह इंटेंस थी। हमारे ऐसे रीडिंग सेशन थे जहां मैंने कॉमिक टाइमिंग पर अपने दो सेंट दिए, उन्होंने बारीकियों को समझा और साथ ही, ऑनलाइन कुछ वीडियो भी देखे जिससे उन्हें इसे समझने में मदद मिली। और जिस तरह से वह सीखने की ललक रखते है, उन्होंने चीजों को अच्छी तरह से और तेजी से समझ लिया, "उन्होंने कहा।

"हैलो चार्ली" एक प्रफुल्लित कर देने वाली फिल्म है, जिसमें आदार जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत द्वारा किया गया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।

भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों के प्राइम सदस्य 'हैलो चार्ली' की हिस्टेरिकल कहानी 9 अप्रैल, 2021 से देख सकते हैं।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT