सिंगस्टा के 'मॉडर्न रांझा' सॉंग के साथ पार्टी के लिए हो जाएं तैयार!

Friday, April 02, 2021 17:54 IST
By Santa Banta News Network
यो यो हनी सिंह धमाल मचाते आ रहे हैं, इसे देसी म्यूजिक फैक्टरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है| 'मखना' और 'बिल्लो तू आग' जैसे चार्टबस्टर्स के बाद, सिंगस्टा और यो यो हनी सिंह अब अंशुल गर्ग की देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा प्रस्तुत 'मॉडर्न रांझा' के माध्यम से शानदार वापसी कर रहे हैं।

पंजाबी पॉप म्यूजिक कल्चर की अवधारणा को बदलने वाले सिंगस्टा के प्रशंसक इस आर एंड बी ट्रैक से उत्साहित हैं, जो एक बेमिसाल ध्वनि का दावा करता है।

सिंगस्टा द्वारा कम्पोज किया गया और लिखा गया 'मॉडर्न रांझा' अपनी मजेदार लिरिक्स और अप-टेम्पो बीट्स के साथ आपको अपने पैरों पर थिरकने पर मजबूर कर देगा। मिहिर गुलाटी द्वारा निर्देशित किए गए इस कंटेम्पररी वीडियो में सिंगस्टा के मेंटर यो यो हनी सिंह की एक विशेष उपस्थिति के साथ ही सिंगस्टा और विशाखा राघव भी नजर आ रहे हैं। देखिये-



सॉन्ग के बारे में बात करते हुए सिंगस्टा कहते हैं, "मॉडर्न रांझा एक ऐसा ट्रैक है, जिसे युवा अपने आपसे संबंधित कर सकेंगे। लिरिक्स से लेकर धुन और म्यूजिक वीडियो तक, इसमें एक बहुत ही मजेदार चिल वाइब है। आप इसे किसी पार्टी में या अपनी कार ड्राइव करते हुए सुन सकते हैं और निश्चित तौर पर आप सॉन्ग में डूब जाएंगे।"

सिंगस्टा के 'मॉडर्न रांझा' को अंशुल गर्ग की देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह सॉन्ग अब देसी म्यूजिक फैक्ट्री के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT