टॉप मार्शल आर्टिस्टट और बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल को वंडर स्ट्रीट ने किया साइन!

Thursday, June 24, 2021 10:15 IST
By Santa Banta News Network
जब बात मार्शल आर्ट्स को वैश्विक मानचित्र पर लाने की हो तब बॉलीवुड एक्शन स्टार विद्युत जामवाल सारी हदों को पार करने के लिए तैयार हैं। वे एक ऐसे व्यक्ति के रूप जाने जाते हैं जो हर असंभव चीजों का परीक्षण करना पसंद करते हैं। प्रशिक्षण में विद्युत की विशेषज्ञता कलारीपयट्टू में उनके दशकों के अभ्यास से आती है। उनके प्रशिक्षण वीडियो ने दुनियाभर में फिटनेस के प्रति लगाव रखने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

अगर आपकों पता हो विद्युत अपना नाम जैकी चैन और ब्रूस ली जैसे महान आर्टिस्टट के साथ लिखवा चुके हैं| अभी-अभी खबर मिली है कि बॉलीवुड का यह युवा प्रतिभावान अभिनेता जो दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्टट में से एक माना जाता है वह आने वाले समय में हॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है| हाल ही में अभिनेता को टेलेंट मैनेजमेंट एजेंसी- वंडर स्ट्रीट ने साइन किया है| इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स की खुशियों का ठिकाना नही रहा है, वह काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एजेंसी माइकल जा व्हाइट और डॉल्फ लुंदग्रेनटोनी जा जैसे एक्शन हीरोज को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दे चुकी है| अब वो समय दूर नही जब मार्शल आर्ट के प्रति शानदार जुनून रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता विद्युत् भी हॉलीवुड स्टार क्रिस्टीन होल्डर और मार्क होल्डर के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएंगें|

दुनिया के टॉप दस मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक जामवाल एक प्रेरणादायक आइकन है, जिनकी बहुत बड़ी मात्रा में फैन फॉलोइंग हैं। "10 पीपल यु डोंट वांट टू मेस विथ" में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मैन v/s वाइल्ड फेम के बेयर ग्रिल्स के साथ अपना नाम दर्ज कर विद्युत इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता का गौरव हासिल कर चुके हैं। वे एकमात्र ऐसे भारतीय अभिनेता है जिनके चैट शो एक्स-रेड बाय विद्युत पर उन्होंने एक्शन लेजेंड्स को आमंत्रित कर उनसे दिलचस्प बातें की है|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT