जब से मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरिज़ 'द फैमिली मैन 2' रिलीज़ हुई है उसी समय से साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| अगर आपको पता हो इसमें अभिनेत्री ने विलेन का किरदार जबरदस्त निभाया है| उन्होंने अपने अभिनय कौशल के द्वारा हर किसी को प्रभावित किया है, हाल ही में सामंथा से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है जिसको सुनकर हर कोई हैरान रह गया है|
बता दें कि सामंथा तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और अब इस रिलीज़ में शानदार अभिनय उनके करियर में अच्छा बदलाव ला सकता है| हाल ही में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि वह आने वाले समय में राजकुमार राव और शाहिद कपूर के साथ काम करना चाहती हैं| यह खबर इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं|
सामंथा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह माजिली और जानू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं| अभिनेत्री अचानक से सुर्ख़ियों में साल 2017 में आई थी, जब उन्होंने साउथ इंडस्ट्री अभिनेता नागा चैतन्य से शादी कर ली थी, यह जोड़ा वर्तमान समय में जहाँ भी जाता है सुर्खियाँ बटौर लेता है|
बॉलीवुड के युवा अभिनेता राजकुमार राव आखिरी बार फिल्म 'रूही' में जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| जिसको बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया गया था, इसमें उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था|

Thursday, June 24, 2021 14:55 IST