गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की अर्जुन कपूर की शानदार तस्वीर, ऐसे की तारीफ!

Tuesday, June 29, 2021 10:54 IST
By Santa Banta News Network
अगर आपको पता हो बॉलीवुड के युवा प्रतिभावान अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पिछले साल सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने रोमांटिक रिश्ते को लोगों के साथ साझा किया था। यह प्रेमी जोड़ा लंबे समय से एक दूसरे के साथ है, इन दोनों की रोमांस से भरी स्टोरी लोगों को काफी पसंद आती है। इस वेलेंटाइन डे के मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को एक बेहद ही रोमांटिक तौफा दिया था, जिसकी कुछ तस्वीर उन्होंने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स के साथ साझा की थी|

हाल ही में अर्जुन ने अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी, इसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे| यहीं पर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उनकी एक तस्वीर क्लिक की थी, जिसको अर्जुन ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा किया है|

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "बर्थडे लंच पर सोच में फस गया था...एक साल में कितने अंतर आ जाते हैं...एक साल पहले मैं निराश, थका हुआ और भ्रमित था, आज मैं नई ऊर्जा, जोश और दृढ़ संकल्प के साथ तैयार बैठा हूं कि मैं किसी भी वक्रबॉल जीवन का सामना करने के लिए तैयार हो जाऊं.. मैं सिर्फ उन सभी को स्वीकार करना चाहता हूं जो मेरे करीब हैं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया है, समर्थन किया है। मुझे और मेरी देखभाल की। मेरे काम के साथी, प्रशंसक, दोस्त, परिवार और मेरा बच्चा मेरे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद। फोटो क्रेडिट - @malaikaaroraofficial (वह हमेशा मुझे अच्छा बना कर रखती हैं)|"



अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। साल 2019 में अर्जुन के जन्मदिन पर दोनों ने अपने प्यार भरे रिश्ते को फैन्स के साथ साझा कर दिया था| अर्जुन को आखिरी बार दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा के साथ देखा गया था, इसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मलाइका की बात करें तो वह काफी समय से बड़े पर्दे पर नज़र नही आई हैं, परन्तु सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल वीडियो शेयर करते हुए वह अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT