ज़ोया हुसैन ट्रेंडिंग शो, ग्रहण में अमृता सिंह की भूमिका से बटोर रही हैं खूब तारीफें!

Tuesday, June 29, 2021 11:46 IST
By Santa Banta News Network
ज़ोया हुसैन ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी आँखों से भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। अनुराग कश्यप की मुक्काबाज़ में उनके शानदार प्रदर्शन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उन्हें आर्क लाइट्स के लिए बनाया गया है और एक्टिंग उनके खून में बसती है।

दिल्ली की रहने वाली ज़ोया, सपनों के शहर मुंबई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने आई थी, और वे इसमें कामयाब भी रहीं। साथ ही उन्होंने अपने लिए एक ऐसी अनूठी जगह बनाई, जो हर किरदार में उतर सकती है। आईपीएस अधिकारी अमृता सिंह की भूमिका के साथ भी कुछ ऐसा ही था, जो उनकी प्रशंसा की वजह बनी और उन्होंने सभी प्लेटफॉर्म्स पर फैंस से खूब तारीफें बटोरी।

ऑडियंस और फैंस समान रूप से प्रभावित और चकित हैं कि कैसे ज़ोया ने शो में अमृता सिंह के रूप में बदलाव किया है, जो पिता-पुत्री के रिश्ते को परीक्षाओं, जीत, झूठ, छल आदि के पार दिखाता है। शो के नायक के रूप में, ज़ोया न केवल ग्रहण का केंद्र हैं, बल्कि वह कारक भी हैं, जो उस इंसान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो सपनों, प्रतिभा और महत्वाकांक्षा के साथ मुंबई आई थी। शो में अपने पिता की भूमिका निभाने वाले पवन मल्होत्रा जैसे अनुभवी सीनियर एक्टर की पुत्री बनना निश्चित रूप से आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने पिता और पुत्री के रूप में बेमिसाल प्रदर्शन किया और इसे सोशल मीडिया ट्रेंड के रूप में देखा जा सकता है।

ज़ोया को मिले कुछ रिव्यूज इस तथ्य से हैं कि ग्रहण के माध्यम से ज़ोया को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिला है, क्योंकि उन्होंने वाकई में इस शो में बेहतरीन काम किया है। वे उन दृश्यों को भी व्यक्त करने में कामयाब रही हैं, जिनमें कुछ भी नहीं कहा गया है, ग्रहण 24 जून को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT