'तूफान' रिव्यू: फरहान अख्तर की बॉक्सिंग के साथ समाजिक मुद्दों पर कटाक्ष करती है फिल्म!

Saturday, July 17, 2021 08:53 IST
By Santa Banta News Network
कलाकार: फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर, परेश रावल, हुसैन दलाल, दर्शन कुमार, विजय राज, सुप्रिया पाठक

निर्देशक: राकेश ओमप्रकाश मेहरा

प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो

रेटिंग: ***

हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो ने फरहान अख्तर अभिनीत स्पोर्ट्स और प्रेम कहानी के द्वारा सामाजिक मुद्दों पर कड़ा प्रहार किया है| फिल्म का कंटेंट नया नही है परन्तु निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने लोगों के सामने एक दमदार कहानी पेश करने की कोशिश की है| अगर आप भी जिंदगी और पारिवारिक रिश्तों से संघर्षों कर रहे फरहान की इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो पहले इसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें|

फिल्म तूफान की कहानी मुंबई के डोंगरी में पैदा हुए एक अनाथ लड़के अजीज़ अली उर्फ अज्जु भाई (फरहान अख्तर) के आस-पास घुमती नज़र आती है| वह बड़ा होकर एक गैंगस्टर के लिए अपने मोहल्ले से वसूली करने लग जाता है। अज्जु की एक दिन वहां के लड़कों के साथ लड़ाई हो जाती है और वह अस्पताल में डॉक्टर अनन्या (मृणाल ठाकुर) से मिलता है। धीरे-धीरे ये दोनों एक दूसरे के करीब आने लग जाते हैं|

अनन्या अब अज्जु की जिंदगी को बदलने में लग जाती है और एक दिन कहती है कि हर किसी के पास च्वॉइस होती है कि वह कैसी जिंदगी चाहता है'। उसकी यह बात अज्जु दिमाक में बैठा लेता है और अपना बेहतर भविष्य देखने लगता है| अपने प्यार को पाने और समाज में लोगों से इज्जत प्राप्त करने के लिए वह बॉक्सिंग को ही सब कुछ मानने लग जाता है और खूब मेहनत करना शुरू कर देता है| इसके बाद अज्जु की मुलाकात कोच नाना प्रभु (परेश रावल) के साथ होती है और इन्ही के मार्ग दर्शन में वह एक स्टेट लेवल का बेहतरीन बॉक्सिंग खिलाड़ी बन जाता है|

एक दिन नाना को पता चल जाता है कि अज्जु जो एक मुस्लिम लड़का है वह उन्ही की बेटी अनन्या से प्यार करता है| अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर बनने का सपना देख रहे अजीज़ अली उर्फ अज्जु की जिंदगी में अनेक मुश्किलें आनी शुरू हो जाती हैं| क्या वह एक बेहतरीन बॉक्सर बन पाएगा, क्या नाना प्रभु इन दोनों को अपना लेंगें| इस सब बातों को जानने के लिए आपको अमेज़न प्राइम वीडियो की यह फिल्म देखनी होगी|

निर्देशन की बात करें तो राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने 'तूफान' में बॉक्सिंग के साथ कुछ इमोशनल विषयों को जोड़ कर कहानी को बेहतर बनाने की कोशिश की है परन्तु वह इसमें असफल हुए हैं| इतने सारे विषय एक साथ देखना लोगों को अजीब लगता है, कहानी में इतने सामाजिक मुद्दे उठाए गए हैं कि हर एक पर अलग फिल्म तैयार हो सकती है| इसकी कहानी आपको काफी निराश कर सकती है|

फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष सभी कलाकारों का अभिनय है, फरहान अख्तर अपने हर एक सीन में आकर्षक नज़र आए हैं| दूसरी और मृणाल ठाकुर के हिस्से जितना आया उन्होंने अपना किरदार बखूबी निभाया है| इनके अलावा परेश रावल, विजय राज, दर्शन कुमार और सुप्रिया पाठक जैसे मशहूर कलाकार अपने अभिनय के द्वारा काफी ध्यान आकर्षित करते दिखे हैं|

एडिटर मेघना सेन भी अपने काम से ज्यादा प्रभाव नही छोड़ पाई हैं, उन्होंने एक छोटी सी कहानी को काफी लम्बा खींच दिया है| जय ओज की सिनेमेटोग्राफी ने फिल्म को संभालने की अच्छी कोशिश की है, उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है| इसमें संगीत जावेद अख्तर और शंकर-एहसान-लॉय जैसे मशहूर गीतकारों ने दिया है जो फिल्म देखने के बाद आपको बिल्कुल भी याद नही रहने वाला|

अंत में यही कहा जा सकता है कि अगर आप फरहान अख्तर के फैन्स है और उनके बेहतरीन अभिनय को एन्जॉय करना चाहते हैं तो अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'तूफान' आपका भरपूर मनोरंजन करेगी|

नेटफ्लिक्स की 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' - का धमाकेदार रिव्यू!

जब क्रिकेट की बात आती है, तो दुनिया में बहुत कम प्रतिद्वंद्विताएं भारत बनाम पाकिस्तान की तीव्रता से मेल खा सकती

Tuesday, February 25, 2025
'बैडऐस रवि कुमार' रिव्यू: एंटरटेनमेंट की ऑवर डोज़ कहानी है हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म!

हिमेश रेशमिया के बदमाश रवि कुमार ने शुरू से ही एक डिस्क्लेमर के साथ अपनी बात रखी है - "तर्क वैकल्पिक है।" यह कथन

Friday, February 07, 2025
'देवा' रिव्यू: शाहिद कपूर स्टारर एक्शन थ्रिलर कहानी ने रिलीज़ होते ही उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर गर्दा!

"मुंबई किसी के बाप का नहीं, पुलिस का है" जैसे दमदार संवाद के साथ, शाहिद कपूर का किरदार, देवा अम्ब्रे, पूरी फिल्म में खुद को

Friday, January 31, 2025
'इमरजेंसी' रिव्यू: पुरानी भारतीय राजनीतिक की उथल-पुथल का एक नया नाटकीय वर्जन!

राजनीतिक ड्रामा इमरजेंसी दर्शकों को भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद दौर में वापस ले जाती है - 1975 में लगाया गया

Friday, January 17, 2025
'आज़ाद' रिव्यू: राशा थडानी और अमन देवगन की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब?

गोविंद खुद को आज़ाद की ओर आकर्षित पाता है, जो विद्रोही नेता विक्रम सिंह का एक राजसी घोड़ा है। विक्रम की दुखद मौत के

Friday, January 17, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT