अश्लील वीडियो निर्माता राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दी थी 23 लाख की रिश्वत!

Thursday, July 22, 2021 14:23 IST
By Santa Banta News Network
19 जुलाई की रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया था| राज को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया, इसके अगले दिन कोर्ट ने उनके इस केस की सुनवाई करते हुए राज को 23 जुलाई तक पुलिस कस्‍टडी में रहने के आदेश दिए थे| सोशल मीडिया सनसनी और मॉडल पूनम पांडे ने भी राज के उपर एक गंभीर आरोप लगाया था| अब खबर आ रही है कि राज ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक पुलिस अधिकारी को 25 लाख रुपए की रिश्वत दी थी|

राज कुंद्रा का फोन और इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स सीज करते हुए उनके उपर कानून की IPC धारा 420 और 67A नॉन बेलेबल के तहत केस दर्ज़ किया गया था| सोमवार की रात करीब चार घंटे तक मुंबई क्राइम ब्रांच के सवालों का जवाब देते रहे और इसके बाद उनको जेजे अस्पताल में मेडिकल ले लिए भेज दिया गया था|

एएनआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), महाराष्ट्र को पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी यश ठाकुर से 4 ई-मेल प्राप्त हुए, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई पुलिस अधिकारियों को 25 लाख रुपये की रिश्वत दी है|"

एक और दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यश ठाकुर से इतनी ही राशि की मांग की गई थी कि उन्हें गिरफ्तार न किया जाए। उनसे रिश्वत मांगने और राज कुंद्रा के खिलाफ गिरफ्तारी से बचने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप काफी अस्पष्ट प्रकृति के थे और इसलिए 30 अप्रैल को आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस को वही मेल भेजे गए थे|" इन खबरों के सामने आते ही लोगों ने राज और उनकी पत्नी शिल्पा को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है| देखिये-





राज की लीगल टीम अब यही प्रयास करेगी कि उनकी गिरफ्तारी को रुकवाते हुए जल्द से जल्द जमानत करवाई जा सके| ये देखना भी दिलचस्प होने वाला है कि 23 जुलाई के बाद ये केस कौन सा नया मोड़ लेता है|

मीडिया खबरों के मुताबिक राज ने इंग्लैंड में रह रहे अपने भाई के साथ मिलकर कंपनी बनाई थी, ये दोनों भारत में फिल्मों का शूट करने के बाद उसको वी ट्रांसफर के माध्यम से विदेश भेज देते थे| वर्तमान समय में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं जो कोर्ट के सामने पेश किए गए हैं|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT