एकेडमी अवॉर्ड्स के बाद अब इस इंटरनेशनल अवॉर्ड शो को प्रेजेंट करेंगी दीपिका पादुकोण!

Tuesday, February 13, 2024 13:55 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से फ्रंट रनर और गेम-चेंजर जैसी उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं| साल 2021 में अभिनेत्री को फिल्म/टीवी में एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला माना गया था| हाल ही में यह हसीना बाफ्टा अवॉर्ड शो 2024 के कारण सुर्ख़ियों में चल रही हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका इस बार 19 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हो रहे बाफ्टा अवॉर्ड्स शो 2024 को डेविड बेकहम और दुआ लीपा के साथ मिलकर प्रेजेंट करती दिखाई देने वाली हैं|

यह पहला मौका नही है जब यह हिंदी सिनेमा की हसीना किसी इंटरनेशनल अवॉर्ड शो में प्रेजेंटर बनने जा रही हैं| इससे पहले दीपिका साल 2023 के 95 वें एकेडमी अवॉर्ड्स शो जो लॉस एंजिल्स में आयोजित किए गए थे उन्हें भी प्रेजेंट कर चुकी हैं| के दौरान प्रेजेंटर बनकर देश का नाम रोशन किया था। इस बार यह अभिनेत्री बाफ्टा अवॉर्ड्स शो 2024 में एक प्रेजेंटेटर के रूप में एंट्री लेने वाली हैं| इस बात की जानकारी एएनआई ने ट्विटर अकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर की है|



फ़िल्मी करियर की बार करें तो दीपिका पादुकोण कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में नज़र आई थी। यह फ़िल्म अभी तक 300 करोड़ तक की कमाई कर पाई है| आने वाले समय में अभिनेत्री साउथ सुपर स्टार प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' में नज़र आने वाली हैं| इस फ़िल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। दीपिका ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फ़िल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज़ डेट की जानकारी फैन्स को दी थी| अगर आपको पता हो 'कल्कि 2898 एडी' बड़े पर्दे पर 9 मई 2024 को प्रस्तुत की जाएगी|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT