पीएम मोदी के भाषण से एकदम उड़ने लगा 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन!

Monday, February 26, 2024 11:52 IST
By Santa Banta News Network
23 फ़रवरी को हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्टिकल 370' को बड़े पर्दे पर उतारा गया था| बता दें कि इस प्रोज़ेक्ट को आदित्य धर के प्रोडक्शन में तैयार किया गया है| बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम ने मूवी में मुख्य भूमिका निभाई आई हैं। यह राजनीतिक कहानी कश्मीर की ऐतिहासिक समस्याओं के साथ-साथ पाकिस्तान के गैरकानूनी कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे को भी लोगों के समें पेश करती है। जब से इस फ़िल्म के बारे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण दिया है इसका ग्राफ़ बढ़ता ही जा रहा है|

'आर्टिकल 370' फिल्म के हिट होने का एक कारण यामी गौतम और प्रियामणि की दमदार एक्टिंग को भी माना जा रहा है| यामी ने फ़िल्म में एक ख़ुफ़िया अधिकारी की भूमिका बहुत ही अच्छे तरीके से निभाई हैं| वहीं दूसरी और प्रियामणि भी अपने पीएमओ अधिकारी के किरदार में बड़ी ही गंभीरता से लोगों से सामने पेश हुए हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले दिन इस मूवी ने 6.12 करोड़ के आस-पास की कमाई से स्टार्टिंग की थी, दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़ कर 9.80 करोड़ तक पहुंच गया था| अब खबर आ रही है कि इस फ़िल्म ने तीसरे दिन 12 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है|

यामी गौतम ने भी फ़िल्म की कलेक्शन के बारे में एक पोस्ट इन्स्टा पर फैन्स के साथ साँझा की थी| अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था "कृपया हाथ जोड़कर मेरा हार्दिक आभार स्वीकार करें, हमारे देश की जनता को धन्यवाद 😇 अभी अपने टिकट बुक करें! (बायो में लिंक)"|



'आर्टिकल 370' का निर्देशन कार्य आदित्य जांभले ने बड़े ही शानदार तरीके से निभाया है| उन्होंने कहानी के हर एक सीन को ऐसे पेश किया है कि आपको हर एक डायलॉग का मतलब समझ आता है| अगर यह फ़िल्म इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो उसका श्रेय एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन को भी जाना चाहिए| सिनेमैटोग्राफर सिद्धार्थ वासानी ने कश्मीर घाटी की खूबसूरती को काफी अच्छे तरीके से बड़े पर्दे पर दर्शाया है|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT