प्राइम वीडियो की रोमांचक 2024 लाइनअप: 'मिर्ज़ापुर 3' और 'पंचायत 3' प्रमुख हाइलाइट!

Wednesday, March 20, 2024 12:21 IST
By Santa Banta News Network
थोड़ी देर पहले ही लोकप्रिय ओटीटी प्लेट्फ़ॉर्म प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज़ 'मिर्जापुर सीजन3' का एक पोस्टर शेयर किया है| इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा कर दी है| इस खतरनाक पोस्टर में एक जलती हुई कुर्सी दिखाई दे रही है| मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है "गुड्डू और गोल्डी एक नए दावेदार के खिलाफ खड़े हैं क्योंकि वे सिंहासन पर अपना दावा ठोकते हैं| क्या वह अपनी अग्निपरीक्षा पास करेंगे या बाहरी ताकतें सत्ता के सिंहासन को हमेशा के लिए खत्म करने की कोशिश करेंगी"|



प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपने साल 2024 लाइनअप की घोषणा के साथ मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है| उन्होंने एक साथ 69 प्रोज़ेक्ट की श्रृंखला फैन्स के साथ शेयर की है| इनमें आपको रोमांस, सस्पेंस, कॉमेडी, सेक्स और मर्डर मिस्ट्री सभी तरह के कंटेंट देखने को मिलेंगे| प्राइम वीडियो की 2024 लाइनअप स्लेट में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में 27 नए वेब शो प्रदर्शित किए जाएँगे|



यह घोषणा फ़िल्मी स्टार्स से भरे हुए प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इवेंट के दौरान की गई है| जहां प्रियंका चोपड़ा जोनास, शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, वरुण धवन और अनन्या पांडे जैसे दिग्गजों ने अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की है। फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने प्राइम वीडियो की आगामी रिलीज को लेकर लोगों की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है।

प्राइम वीडियो के 2024 लाइनअप में वरुण धवन की "सिटाडेल: हनी बनी" और अनन्या पांडे की "कॉल मी बे" जैसे मनोरंजक ड्रामा से लेकर अभिषेक बच्चन की "बी हैप्पी" और अनिल कपूर की "सूबेदार" जैसी मजेदार फिल्मों का खजाना है। यह ओटीटी मंच नई कहानियों और नई प्रतिभाओं को एक साथ आगे बढ़ाता जा रहा है| जिससे दर्शकों के लिए एक आकर्षक कंटेंट देखने का अनुभव सुनिश्चित हो रहा है।



प्राइम वीडियो के 2024 लाइनअप का मुख्य आकर्षण "मिर्जापुर" और "पाताल लोक" जैसी लोकप्रिय श्रृंखलाओं का नया सीज़न रहा है| इनकी घोषणा के बाद तो लोगों की बेसब्री बहुत ज्यादा बढ़ गई है| इनके अलावा बोमन ईरानी के निर्देशन में पहली फिल्म "द मेहता बॉयज़" और नुसरत भरुचा-स्टारर "छोरी 2" जैसे रोमांचक एडिशन भी शामिल हैं। इन सभी प्रोजेक्ट के सामने आते ही मनोरंजन जगत में तहलका मच गया है|



2023 में प्राइम वीडियो की सफलता, 210 से अधिक देशों और क्षेत्रों तक अपना मजेदार कंटेंट पहुंचने के साथ-साथ इसके बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाती है। प्राइम वीडियो में भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के ओरिजिनल्स की प्रमुख नई आवाजों को सशक्त बनाने और रचनात्मक कहानी को बढ़ावा देने में मंच की भूमिका पर प्रकाश डाला है।



जैसा कि प्राइम वीडियो अपने 2024 लाइनअप के साथ एक रोमांचक वर्ष के लिए तैयार है| दर्शक भी अलग-अलग तरह के कंटेंट को देखने की प्रतीक्षा कर हैं| न्यू शो, न्यू फिल्मों और न्यू प्रतिभा सहयोग के शानदार मिश्रण के साथ प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग अनुभव को लगातार बेहतर बना रहा है और डिजिटल मनोरंजन जगत में टॉप पर बना हुआ है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT