तब्बू बनी हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज़ 'ड्यून: प्रोफेसी' का मुख्य हिस्सा!

Tuesday, May 14, 2024 10:08 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड की लोकप्रिय स्टार अभिनेत्री तब्बू के बारे में एक बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है| वह हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज़ 'ड्यून: प्रोफेसी' का अहम हिस्सा बनने वाली हैं| इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैन्स काफी खुश और उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वेब शो ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे. एंडरसन के द्वारा लिखी गई किताब 'सिस्टरहुड ऑफ ड्यून' पर आधारित है| साल 2019 में टीवी पर शुरू हुई 'ड्यून - द सिस्टरहुड' को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था| मीडिया सूत्रों की मानें तो तब्बू इस वेब शो में सिस्टर फ्रांसेस्का का किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं|

इस बात की जानकारी वैरायटी इंस्टाग्राम अकाउंट ने फैन्स के साथ साँझा की है| उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि "मैक्स प्रीक्वल सीरिज़ 'ड्यून: प्रोफेसी' में महान भारतीय अभिनेता तब्बू को एक अहम भूमिका में लिया गया है, वैरायटी ने इस मुख्य खबर को पढ़ा है। यह वेब शो मूल रूप से 2019 में 'ड्यून: द सिस्टरहुड' नाम से स्टार्ट हुआ था, यह सीरिज़ ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन द्वारा लिखित उपन्यास 'सिस्टरहुड ऑफ ड्यून' से प्रेरित है।"



हिंदी सिनेमा जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री तब्बू आखरी बार 'द क्रू' मूवी में नज़र आई थी| राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की गई थी| तब्बू के अलावा इस प्रोजेक्ट में कृति सेनन, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, राजेश शर्मा, शाश्वत चटर्जी, कुलभूषण खरबंदा, तृप्ति खामकर जैसे मशहूर स्टार नज़र आए थे|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT