मराठी भाषा सीख रहे हैं अंकित ने ‘माटी से बंधी डोर’ शो में अपने किरदार के उपर कही ये बात!

Tuesday, May 28, 2024 10:07 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस मनोरंजक और दिलचस्प कहानियां दिखाने के लिए जाना जाता है, जो लोगों को कई अलग-अलग भावनाओं का अनुभव कराती हैं। उनके पास अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, उड़ने की आशा, मीठा खट्टा प्यार हमारा और ये हैं चाहतें जैसे शो का शानदार कंटेंट का खजाना है। ये शो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर आधारित हैं और बहुत से लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं।

स्टार प्लस ने अपने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, नए वेंचर में कदम रखा है, जिसमें ऋतुजा बागवे और अंकित गुप्ता लीड रोल में हैं। ऋतुजा माटी से बंधी डोर में वैजयंती (वैजू) का किरदार निभा रही हैं, जबकि अंकित गुप्ता रणविजय की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी में संघर्ष करती है। रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। व्यूअर्स को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने सपनों को जिंदा रखती है।

अंकित गुप्ता स्टार प्लस के शो "माटी से बंधी डोर" में रणविजय नाम के एक मराठी मुलगा का किरदार निभाएंगे। इस शो के साथ अंकित पहली बार महाराष्ट्रीयन के रूप में किरदार निभा रहे हैं। हालाँकि, वह उत्तर भारत से हैं और मराठी अच्छी तरह से नहीं बोल पाते, लेकिन वह अपने किरदार को सही ढंग से निभाने के लिए भाषा सीखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अंकित एक्टिंग के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं और दर्शक इस शो में उनकी प्रतिभा को देखेंगे।

स्टार प्लस के शो "माटी से बंधी डोर" में रणविजय का किरदार निभा रहे अंकित गुप्ता कहते हैं, "शो में मैं रणविजय नाम के मराठी लड़के का किरदार निभा रहा हूं। यह मेरा पहला महाराष्ट्रीयन किरदार है। रणविजय के किरदार को पूरी तरह से निभाने के लिए मैं मराठी सीख रहा हूँ। चुनौती सिर्फ़ भाषा सीखने की नहीं है, बल्कि सही उच्चारण और लहज़े में महारत हासिल करने की भी है।चूंकि पूरी कास्ट मराठी भाषा से परिचित थी, इसलिए मेरे लिए शब्दों को समझना आसान हो गया। यह एक मजेदार अनुभव है और हर दिन मैं मराठी में नए शब्द सीख रहा हूं।"

'माटी से बंधी डोर' 27 मई को स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार तक, शाम 7.30 बजे प्रसारित होगा।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT