'गदर 2' हिट देने के बाद 'बॉर्डर 2' के साथ एक बार फिर गर्दा उड़ाने आ रहे हैं, सनी देओल!

Thursday, June 13, 2024 10:54 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल 'गदर 2' को हिट करने के बाद अब 'बॉर्डर 2' के द्वारा लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं| इस मूवी के सीक्वल का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे|

अगर आपको याद हो साल 1997 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई फिल्म 'बॉर्डर' को लोगों का बहुत ज्यादा प्यार प्राप्त हुआ था| इसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। अब पूरे 27 साल के बाद यह निर्देशक एक बार फिर लोगों में देशभक्ति की भावना लगाने के लिए अपने न्यू प्रोजेक्ट को लेकर आ रहे हैं|

इस बात की जानकारी सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर की है| अभिनेता ने एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने के लिए, आ रहा है फिर से। भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म, #बॉर्डर2 🇮🇳 भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित #टीसीरिज़ #जेपीफ़िल्म्स"|



फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी जेपी दत्ता पहले की तरह अपना निर्माता वाला रोल निभाने वाले हैं| इसके अलावा अनुराग सिंह इस फिल्म का निर्देशन कार्य संभालने वाले हैं| साल 1997 की मूवी 'बॉर्डर' में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, तब्बू और जैकी श्रॉफ जैसे मशहूर सितारे नजर आए थे|

सूत्रों की मानें तो इस बार की कहानी साल 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित हो सकती है| जब से इस न्यू प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है तभी से हिंदी सिनेमा प्रेमी काफी ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे हैं|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT