स्टार प्लस शो ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ एक्ट्रेस अदिति सोमनाथ मंदिर जाने की इछुक!

Tuesday, July 09, 2024 17:00 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस अपने व्यूअर्स के लिए आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है, जो दर्शकों को इमोशन से भरे सफर पर भी ले जाता है। उनके शो न साफ एंटरटेन करते हैं बल्कि उनका मकसद प्रेरित करना और आगे बढ़ाना भी है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक और ये हैं चाहतें जैसे शोज का नाम शामिल है, जो फैमिली ड्रामा के साथ रोमांस की झलक भी देते हैं। बता दें कि इन सभी शोज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, स्टार प्लस ने अपने नए शो, दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है। इस शो में बतौर लीड अदिति त्रिपाठी (दीपिका) और अक्षित सुखीजा (चिराग) हैं। राजस्थान के बैकड्राप पर सेट दिल को तुमसे प्यार हुआ दीपिका चिराग की कहानी है। यह कहानी उनकी जिंदगी के इर्दगिर्द बनी हुई है, जिसमें उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उनकी यह प्रेम कहानी समाज और परिवार को मंजूर होगी?

मेकर्स ने स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की एक दिलचस्प पहली झलक जारी की है, जहाँ अदिति त्रिपाठी (दीपिका), अक्षित सुखिजा (चिराग) और उर्वशी परदेशी (जाह्नवी) को इंट्रोड्यूस किया गया है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में दीपिका के जीवन ने मौजूद संघर्ष और कठिनाइयों की झलक दिखाई गई है, जो उसके घर में उसे सहनी पड़ती हैं, जहां उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन के साथ बुरा बर्ताव करती हैं। इसी दौरान चिराग की मुलाकात दीपिका से एक रक्तदान शिविर में होती है और वह उसके अच्छे स्वभाव से इंप्रेस हो जाता है। बाद में चिराग की फैमिली जान्हवी यानी दीपिका की बहन के लिए रिश्ता लेकर आती है, लेकिन चिराग जान्हवी की वजह दीपिका को चुन लेता है। यह बात दोनों परिवार को पसंद नहीं आती। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की कहानी किस तरह से आगे बढ़ती है और दीपिका और चिराग की जिंदगी में आगे क्या होता है। क्या सच में उनकी यह प्रेम कहानी समाज के इंकार के बावजूद अपना मकान हासिल कर पाएगी ?

अदिति त्रिपाठी स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ से अपना डेब्यू कर रही हैं, जिसमें वो दीपिका का किरदार निभा रही हैं। दीपिका भी अदिति की तरह श्री कृष्ण की भक्त है। अपने शो के शुरू होने से पहले अदिति का मन है कि वह सोमनाथ मंदिर जाकर भगवान से आशीर्वाद लें। सोमनाथ मंदिर की यात्रा एक आध्यात्मिक और शांत अनुभव होगा और इस दौरान गुजरात की खूबसूरती को देखने का मौका भी मिलेगा।

स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की अदिति त्रिपाठी, उर्फ दीपिका कहती हैं, "मैं शो दिल को तुमसे प्यार हुआ का हिस्सा बनकर बेहद खुश और आभारी हूँ।

मेरा किरदार दीपिका एक श्री कृष्ण भक्त है और असल ज़िंदगी में भी मैं भगवान श्री कृष्ण की भक्त हूँ। अगर मुझे अपने नए प्रोजेक्ट, दिल को तुमसे प्यार हुआ के लिए आशीर्वाद लेने के लिए सोमनाथ मंदिर जाने का मौका मिले तो यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात होगी। सोमनाथ मंदिर का बहुत महत्व है, और खुद उनसे आशीर्वाद और शुभकामनाएँ लेने से बेहतर क्या हो सकता है?"

'दिल को तुमसे प्यार हुआ' 15 जुलाई को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT