स्टार प्लस शो 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' की दीपिका ने प्रोमो के लिए दर्द और पीड़ा सही!

Friday, July 12, 2024 14:42 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस ने अपने नए शो, दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है। इस शो में बतौर लीड अदिति त्रिपाठी (दीपिका) और अक्षित सुखीजा (चिराग) हैं। राजस्थान के बैकड्राप पर सेट दिल को तुमसे प्यार हुआ दीपिका चिराग की कहानी है। यह कहानी उनकी जिंदगी के इर्दगिर्द बनी हुई है, जिसमें उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उनकी यह प्रेम कहानी समाज और परिवार को मंजूर होगी?

मेकर्स ने शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है। इसमें दीपिका के भावनात्मक संघर्ष और उसके जीवन में आई चुनौतियों को दिखाया गया है। यह भी बताया गया है कि उसके घर में उसे किस तरह की परेशानियां सहनी पड़ती हैं, जहां उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन के साथ बुरा बर्ताव करती हैं। इसी दौरान चिराग की मुलाकात दीपिका से एक रक्तदान शिविर में होती है और वह उसके अच्छे स्वभाव से इंप्रेस हो जाता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका और चिराग के जिंदगी कैसा मोड़ लेती है।

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvankyRUtodmtXdkU=

स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका उर्फ ​​अदिति त्रिपाठी कहती हैं, "यह बिल्कुल खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला प्रोमो है जो दीपिका के दर्द और परेशानियों को दिखाता है। उसकी सौतेली माँ की बद्दुआओं का सामना करके भी, वो हर निशान के साथ मज़बूती से उभर आती है। इस सीक्वेंस को परफॉर्म करते वक्त मैं दीपिका के दर्द और दुख को मेहसूस कर सकती थी। दर्शकों को दीपिका की जिंदगी के दो पहलू देखने को मिलेंगे, एक अंधेरे से भरा हुआ और दूसरा जहां चिराग अपने प्यार और स्नेह से उसमें उजाला भर देता है। इस लव स्टोरी के लिए हमारे साथ बने रहिए!"

नया शो `दिल को तुमसे प्यार हुआ` 15 जुलाई को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT