ऋतुजा बागवे (वैजू) का खुलासा: 'माटी से बंधी डोर' में होने वाले हैं बड़े ड्रामें!

Tuesday, July 23, 2024 17:19 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी में संघर्ष करती है। रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। व्यूअर्स को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने सपनों को जिंदा रखती है।

रणविजय और जया की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। वैजू ने उनके संगीत समारोह के लिए एक सरप्राइज के तौर पर एक खास गरबा नाइट का आयोजन किया। जिसमें जानी मानी गरबा क्वीन प्रीति और पिंकी ने उनकी संगीत नाइट में परफॉर्म किया। रणविजय से प्यार करने वाली वैजू ने अपनी बहन जया की खुशी के लिए अपने प्यार का गला घोट दिया। उसने हिम्मत दिखाते हुए रणविजय और जया की शादी का आयोजन किया और मुस्कुराते हुए सभी समारोहों में हिस्सा लिया है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वैजू, रणविजय और जया की जिंदगी में क्या नया मोड़ आता है। क्या किस्मत ने उनके लिए कुछ अलग सोचा है ? यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

स्टार प्लस के शो माटी से बंधी डोर की ऋतुजा बागवे उर्फ ​​वैजु ने शेयर करते हुए कहा, "यह मेरी पहली मुलाकात थी सिंगर प्रीति और पिंकी से। मैंने उनके गाने पहले भी सुने थे, और "जोगन जोगन" पर डांस करके बहुत मज़ा आया।शादी की रस्मों के दौरान वैजू और रणविजय एक दूसरे से बार-बार मिलते हैं। ऐसा लगता है कि किस्मत ने उनके लिए कुछ तय कर रखा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणविजय, वैजू के लिए कुछ प्यार का एहसास महसूस कर पाएगा और क्या वह उसे अपनाएगा? पर्सनल तौर पर, मुझे गरबा की धुनों पर थिरकना बहुत पसंद है और शो 'माटी से बंधी डोर' के लिए भी हमने दिल खोलकर डांस किया; हमने गरबा किया और डांडिया भी खेला!"

देखें, 'माटी से बंधी डोर' स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार शाम 7.30 बजे है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT