स्टार प्लस के नये शो में कृतिका सिंह यादव निभाएंगी लीड एक्ट्रेस का किरदार!

Tuesday, August 20, 2024 15:25 IST
By Santa Banta News Network
शो 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोड्युसर राजेश राम सिंह ही करेंगे नये शो को प्रोड्युस!

स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की इमोशंस का एहसास कराने वाले दिलचस्प और अनोखे कंटेंट की पेशकश के लिए जाना जाता है। बता दें कि चैनल के पास एंटरटेनमेंट और सशक्तीकरण दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए शो की एक बेहतरीन लाइनअप है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ, एडवोकेट अंजली अवस्थी और ये है चाहतें शामिल हैं, जिनकी कहनी फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक और नया शो लेकर आ रहा है। इस शो को राजेश राम सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसकी वजह से दर्शकों में काफी उत्साह है। लोग बड़े बेसबरी से इंतज़ार कर रहे हैं कि कौन से एक्टर इस नए शो में बतौर लीड नजर आने वाले हैं। जैसे हमने पहले बताया था कि विजयेंद्र कुमेरिया को शो के मेल लीड के लिए सोचा जा रहा था, अब हमारे पास एक और रोमांचक अपडेट है।

एक्ट्रेस कृतिका सिंह यादव को राजेश राम सिंह के आने वाले शो में फीमेल लीड के लिए फाइनल कर लिया गया है। इस खबर ने शो देखने का उत्साह और भी बढ़ा दिया है, और दर्शकों को बहुत खुश और उत्साहित कर दिया है। जैसे उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है, वैसे ही ये नया शो भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। ऐसे में हम सभी इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

राजेश राम सिंह ने पहले तेरी मेरी डोरियां का निर्माण किया है; फिलहाल उनका शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर रहता है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT