एआर रहमान तलाक के तुरंत बाद उनकी बासिस्ट मोहिनी डे ने भी लिया बड़ा फ़ैसला!

Thursday, November 21, 2024 10:06 IST
By Santa Banta News Network
पिछले कई घंटों से इंटरनेट पर एक खबर काफी ज्यादा ट्रैंड कर रही है कि एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो शादी के 29 साल साथ रहने के बाद अलग होने जा रहे हैं| इस खबर ने बॉलीवुड गलियारे में हलचल मचा रखी है| भारतीय संगीत दुनिया की मशहूर हस्ती एआर रहमान ने इस भावुक खबर को एक्स पर लोगों के साथ शेयर था| अब एक और खबर ने सोश्ल मीडिया पर तहलका मचा रखा है| एआर रहमान के साथ मिलकर वर्ल्डवाइड 39 से ज्यादा कन्सर्ट करने वाली मोहिनी डे ने भी अपने पति से अलग रहने का फ़ैसला कर लिया है|

ए.आर. रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल एक दूसरे के सुख-दुःख में साथ रहने के बाद, अब अपने-अपने रास्ते अलग करने का ऐलान कर दिया है| हाल ही में सायरा के वकील ने भी अपने बयान में कहा है कि "इतने साल एक साथ रहने के बाद अब स्थिति ऐसी आ गई है कि दंपति अपने बीच आए तनाव और कठिनाइयों को कम नही कर पा रहा है, इसलिए उन्होंने अलग होने का फ़ैसला किया है"| इसके तुरंत बाद ही ए.आर. रहमान बैंड के साथ मिलकर काम कर चुकी बासिस्ट मोहिनी डे ने पति मार्क हार्टसच से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं| अगर आपको पता हो मार्क हार्टसच भी एक मशहूर संगीतकार हैं| इन दोनों ने सोश्ल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए अलग होने की घोषणा की है|

मोहिनी डे इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं "प्यारे दोस्तों, परिवार, प्रशंसकों और अनुयायियों, भारी मन से, मार्क और मैं घोषणा करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। सबसे पहले, अपने दोस्तों और परिवार के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में, यह हमारे बीच एक आपसी समझ है। जबकि हम अच्छे दोस्त बने हुए हैं, हम दोनों ने फैसला किया है कि हम जीवन में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और आपसी सहमति से अलग होना आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका था। हम अभी भी MaMoGi और मोहिनी डे समूहों सहित कई परियोजनाओं पर एक साथ काम करेंगे। हमने हमेशा एक साथ मिलकर काम करने पर गर्व किया है और यह जल्द ही बंद नहीं होगा :)

सबसे बड़ी बात जो हम चाहते हैं वह है दुनिया में हर किसी के लिए प्यार। हम आपके द्वारा दिए गए सभी तरीकों के लिए आपके समर्थन की सराहना करते हैं। कृपया इस समय हमारे प्रति सकारात्मक रहकर और हमारी गोपनीयता का सम्मान करके हमारे द्वारा लिए गए निर्णय का सम्मान करें। हम किसी भी तरह के निर्णय की सराहना नहीं करेंगे।
❤️🙏🙌"|









यह तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि मोहिनी डे ने एआर रहमान के साथ वर्ल्डवाइड 39 से ज्यादा कन्सर्ट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है| इसके अलावा उन्होंने साल 2023 के अगस्त महीने में अपमा खुद का डेब्यू एल्बम फैन्स के साथ सोश्ल मीडिया पर साँझा किया था|

बता दें कि एआर रहमान के अलावा मोहिनी डे ने गुथरी गोवन, स्टीव वै, ज़ाकिर हुसैन और रंजीत बरोट जैसे लीजेंड कलाकारों के साथ भी परफ़ॉर्म किया है| आगे उनकी निजी जिंदगी में क्या होने वाला है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT