पिंटू की पप्पी ट्रेलर: न्यू स्टार्स शुशांत और जान्या जोशी ने मचाया तहलका!

Tuesday, December 17, 2024 11:21 IST
By Santa Banta News Network
कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के लोकप्रिय कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कॉमेडी फिल्म 'पिंटू की पप्पी' का मजेदार ट्रेलर फैन्स के साथ सोश्ल मीडिया पर शेयर किया है| शिव हरे के निर्देशन में तैयार 'पिंटू की पप्पी' मूवी में आपको दिगज कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका में न्यू स्टार्स भी नज़र आने वाले हैं|

पिंटू की पप्पी के ट्रेलर वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब भी पिंटू यानि (सुशांत) किसी भी महिला को किस करता है, तो उस लड़की की शादी कुछ ही दिनों में दूसरे लड़के से हो जाती है| अपनी इसी बदकिस्मती को लेकर फिल्म का हीरो पिंटू लाइफ में आगे बढ़ता दिखाई देता है|

गणेश आचार्य ट्रेलर वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखते हैं 'पिंटू की पप्पी और उसकी किस-मत का राज एक-किस यानी 21 फरवरी को पता चल ही जाएगा! तब तक आप #पिंटूकीपप्पीट्रेलर का आनंद लीजिए"| इस कॉमेडी ट्रेलर को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी रोमांचक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

देखिये 'पिंटू की पप्पी' फिल्म का मजेदार ट्रेलर:





फिल्म 'पिंटू की पप्पी' का निर्माण कार्य कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की वाइफ विधि आचार्य ने संभाला है| अगर पटकथा की बात करें तो इसमें शिव हरे और अनादि सूफी अपना सहयोग दिया है|

अगले साल 21 फरवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाले इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कार्य शिव हरे ने किया है| पूजा बनर्जी, गणेश आचार्य, सुनील पाल, अजय जाधव, विजय राज, मुरली शर्मा और अली असगर जैसे मशहूर कलाकारों के अलावा न्यू कमर्स सुशांत, जान्या जोशी और विधि भी अपने अभिनय कौशल के द्वारा दर्शकों को आकर्षित करते दिखाई देने वाले हैं|

मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT