न्यू ईयर 2025 में रिलीज़ होने वाली धमाकेदार मच अवेटेड फ़िल्में!

Saturday, January 04, 2025 11:35 IST
By Santa Banta News Network
बीता साल 2024 मनोरंजन जगत के लिए कुछ खास नही रहा है| परन्तु न्यू ईयर 2025 में आपको शानदार कंटेंट बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है| आज हम आपके साथ ऐसी ही कुछ मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट शेयर करने वाले हैं, जो इस साल बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही हैं|

गेम चेंजर
रिलीज़ डेट: 10 जनवरी
राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल का सबसे बड़ा बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट माना जा रहा है| एस. शंकर के निर्देशन में तैयार इस कहानी से मेकर्स को काफी ज्यादा उमीदें हैं| साउथ सुपरस्टार राम चरण अभिनीत होने के कारण यह प्रोजेक्ट पिछले काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ है|

फ़तेह
रिलीज़ डेट: 10 जनवरी
सोनू सूद पहली बार फिल्म 'फ़तेह' के द्वारा निर्देशन कार्य में अपना डेब्यू कर रहे हैं| इस मूवी में अभिनेता दर्शकों को एक्शन की ऑवर डोज़ देते नज़र आने वाले हैं| किलर बॉय लुक में दिखाई दे रहे अभिनेता का रहस्यमय किरदार काफी मजेदार होने वाला है| बॉलीवुड की खुबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज उनके साथ मुख्य भूमिका में दर्शकों को एंटरटेन करती नज़र आने वाली हैं|

आज़ाद
रिलीज डेट: 17 जनवरी
अभिषेक कपूर के निर्देशन में तैयार फिल्म 'आज़ाद' की कहानी एक घोड़े के मालिक अजय देवगन और अमन देवगन के इर्द-गिर्द घूमती है| इस मूवी के द्वारा रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं|

इमरजेंसी
रिलीज़ डेट: 17 जनवरी
कंगना रनौत निर्देशित 'इमरजेंसी' सेंसर बोर्ड से कई रिलीज़ डेट लेने के बाद, आखिरकार साल 2025 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है| इस मच अवेटेड प्रोजेक्ट में कंगना 'इंदिरा गांधी' का किरदार निभा रही हैं| फिल्म की कहानी जून 1975 से मार्च 1977 के समय तक भारत में लगी इमरजेंसी के आस-पास घूमती नज़र आती है| कंगना को इस प्रोजेक्ट से काफी ज्यादा उमीदें हैं , लेकिन ये तो समय ही बताएगा कि वह कितना दर्शकों को आकर्षित कर पाती हैं|

स्काईफोर्स
रिलीज़ डेट: 24 जनवरी
अक्षय कुमार स्टारर 'स्काईफोर्स' फिल्म की कहानी 1965 के युद्ध को दर्शाती है| इसमें भारतीय वायुसेना के खतरनाक हवाई हमलों को दिखाया जाएगा| अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में तैयार यह कहानी गणतंत्र दिवस के आस-पास बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए रेडी है|

देवा
रिलीज़ डेट: 31 जनवरी
शाहिद कपूर फिल्म 'देवा' के द्वारा अपने एक्शन रोल से फैन्स को एंटरटेन करते दिखाई देने वाले हैं। आखिरी बार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में अपनी रोमांटिक कॉमेडी से दर्शकों को आकर्षित करने वाले शाहिद इस बार एक शानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नज़र आने वाले हैं| रोशन एंड्रयूज ने इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कार्य संभाला है और पूजा हेगड़े अपने ग्लेमर का जलवा दर्शकों के सामने पेश करती नज़र आने वाली हैं।

नखरेवाली
रिलीज डेट: 14 फरवरी
न्यू कमर अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव साल 2025 के रोमांटिक थीम वाले प्रोजेक्ट 'नखरेवाली' में मुख्य किरदार निभाने वाले हैं| राहुल शंकल्या द्वारा निर्देशित और आनंद एल राय के निर्माण में तैयार इस मूवी में आपको छोटे शहर की बेहतरीन लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है|

छावा
रिलीज़ डेट: 14 फ़रवरी
विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' को पिछले साल दिसंबर में साउथ के बिग प्रोजेक्ट 'पुष्पा 2' के साथ बड़े पर्दे पर उतारा जा रहा था| परन्तु मेकर्स ने समय रहते अपना इरादा बदल दिया नही तो 'छावा' का हाल भी वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'बेबी जॉन' जैसा होना था| इस मूवी में विक्की छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी का किरदार लोगों के सामने पेश करने वाले हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संभाजी 3 अप्रैल, 1680 को छत्रपति शिवाजी महाराज यानि उनके पिता की मौत का एक साल पूरा होने के बाद ही राजा बने थे|

धड़क 2
रिलीज डेट: 21 फरवरी
करण जौहर के निर्माण में तैयार फिल्म 'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ति डिमरी मुख्य भूमिका निभाते हुए दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं| न्यू ईयर के वैलेंटाइन डे हफ़्ते पर रिलीज़ हो रही इस प्रेम कहानी की रिलीज़ को लेकर मेकर्स काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

सनकी
रिलीज़ डेट: 21 फ़रवरी
अगर आपको याद हो साल 2021 में कोरोना महामारी के समय लोकप्रिय फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला फिल्म 'तड़प' बड़े पर्दे पर लेकर आए थे| इस मूवी के द्वारा सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था| यह फिल्म कुछ खास दर्शकों को पसंद नही आई थी, लेकिन साजिद एक बार फ़िर से फिल्म 'सनकी' के द्वारा अहान को लॉन्च करने जा रहे हैं| इस बार अभिनेता युवा अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ मिलकर एक्शन अवतार में अपनी प्रेम कहानी का प्रदर्शन करता दिखाई देने वाला है|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT