ख़ुशी दुबे का कामाख्या देवी में गहरा विश्वास, स्टार प्लस के शो 'जादू तेरी नज़र' से पहले आशीर्वाद लेने की जताई इच्छा!

Tuesday, February 18, 2025 16:39 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस, जो अपने मजेदार और इमोशनल शोज के लिए जाना जाता है, एक बार फिर "जादू तेरी नजर—डायन का मौसम" के साथ नया स्टैंडर्ड सेट कर रहा है। ये शो जादू, रहस्य और तक़दीर की एक दिलचस्प कहानी है, जिसमें दो लीड करेक्टर की ज़िंदगी एक-दूसरे से ऐसे जुड़ती है, जैसा कोई सोच भी नहीं सकता। ज़ैन इबाद खान ने विहान का रोल किया है, जो कि एक दवांश है, और खुशी दुबे ने गौरी का किरदार निभाया है, जो रीवावंशी कबीले से है। गौरी अपनी रहस्यमयी शक्तियों से बुरी ताकतों से लड़ते हुए साहस और ताकत का उदाहरण बनती है। साथ में, विहान और गौरी एक ऐसी दुनिया में सभी को लेकर जाने वाले हैं, जो रहस्य और जादू से भरी हुई है।

खुशी दुबे, जो स्टार प्लस के शो "जादू तेरी नजर—डायन का मौसम" में गौरी का शक्तिशाली किरदार निभा रही हैं, असल जिंदगी में देवी कामाख्या की अडिग भक्त हैं। खुशी का मानना है कि अपने इस मिस्टिकल शो की शुरुआत से पहले कामाख्या देवी के आशीर्वाद से उनका मार्गदर्शन मिलेगा। उनका इरादा है कि वह कामाख्या मंदिर जाएं और वहां देवी का आशीर्वाद लें। शो में उनका किरदार गौरी, जो दिव्य शक्ति और ताकत का प्रतीक है, वही शक्ति उन्हें देवी कामाख्या से पाने की उम्मीद है।

जैसे ही खुशी दुबे "जादू तेरी नजर—डायन का मौसम" की रहस्यमयी दुनिया में कदम रखती हैं, उनके मन में एक अलग ही भाव उमड़ रहा है। उन्हें पूरी आस्था है कि देवी कामाख्या का आशीर्वाद उनके इस नए सफर को और भी खास बना देगा। कामाख्या मंदिर भारत के सबसे पुराने और पवित्र शक्तिपीठों में से एक है, जो अपनी भव्यता और आध्यात्मिक महत्त्व के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि खुशी वहाँ जाकर देवी माँ से आशीर्वाद लेना चाहती हैं, ताकि उनका ये नया सफर शक्ति, सकारात्मकता और सफलता से भरा रहे।

स्टार प्लस के शो "जादू तेरी नज़र—डायन का मौसम" में गौरी का किरदार निभा रहीं ख़ुशी दुबे अपने इस नए सफर को लेकर बेहद एक्साइटेड और आभारी महसूस कर रही हैं। वो कहती हैं, "मुझे इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला, इसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूँ। असल ज़िंदगी में भी मैं देवी कामाख्या की बड़ी भक्त हूँ, जो स्त्री शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती हैं। मैं चाहती थी कि इस नए सफर की शुरुआत देवी माँ के आशीर्वाद के साथ करूँ और इसलिए गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर जाने की बहुत इच्छा थी।" खुशी आगे कहती हैं, "शो की कहानी जादू और रहस्यों से भरी हुई है, और मैं चाहती थी कि जैसे इस शो में जादू दिखेगा, वैसे ही मेरी ज़िंदगी में भी कुछ खास एहसास हो। मुझे लगता है कि कामाख्या मंदिर जाकर मैं उसी आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस कर सकती थी। लेकिन अफसोस, शूटिंग के बिज़ी शेड्यूल की वजह से मैं वहाँ नहीं जा पाई।" हालाँकि, खुशी का मानना है कि कामाख्या मंदिर का आध्यात्मिक महत्व इतना गहरा है कि उनकी भक्ति और आस्था से भी उन्हें वही शक्ति और आशीर्वाद मिलेगा। वो कहती हैं, "इस नए सफर के लिए देवी माँ से आशीर्वाद लेने से अच्छा और क्या हो सकता है?"

देखना न भूलें! "जादू तेरी नज़र—डायन का मौसम" की रहस्यमयी और जादुई कहानी का सफर शुरू हो रहा है 18 फरवरी से, हर दिन रात 8:15 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर!
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT