'जंजीर' की 40वीं सालगिरह पर अमिताभ ने कहा, धन्यवाद

Monday, May 13, 2013 10:30 IST
By Santa Banta News Network
चार दशक पहले पर्दे पर आई 'जंजीर' ने न केवल टिकट खिड़कियों पर धमाल मचाया था, बल्कि अमिताभ बच्चन की तकदीर भी बदल दी थी। सबसे बड़ी बात कि इसी फिल्म के बाद अमिताभ को 'एंग्री यंग मैन' कहा जाने लगा। इस फिल्म के 40 वर्ष पूरा होने पर अमिताभ खुश हैं। इस मौके पर उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया है।

'जंजीर' 11 मई 1973 को रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ ने पुलिस अधिकारी विजय का किरदार निभाया था। लगातार कई फिल्मों के पिटने के बाद यह अमिताभ की यह पहली सफलतम फिल्म थी। प्रकाश मेहरा की एक्शन-रोमांच आधारित इस फिल्म के बाद अमिताभ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अमिताभ बच्चन ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर लिखा, "40 वर्ष हो गए 'जंजीर' को रिलीज हुए.. इसने पूरी तरह मेरी जिंदगी और दुनिया बदल दी.. सलीम-जावेद (लेखक द्वय) और प्रकाश जी को धन्यवाद।"

अमिताभ ने 'जंजीर' के पहले 1971 की सफल फिल्म 'आनंद' से लोगों का ध्यान खींचा था। लेकिन वह 'जंजीर' ही थी' जिसने उन्हें स्टार का रुतबा दिलाया था। इसके बाद उन्होंने 'अभिमान', 'दीवार', 'शोले', 'मिली', 'नमक हराम' और 'चुपके चुपके' जैसे कई सफल फिल्में दी।

जंजीर में जया बच्चन, ओम प्रकाश, बिंदु और अजीत ने काम किया था।

अब प्रकाश मेहरा के बेटे अमित 'जंजीर' का नया संस्करण बना रहे हैं। इसका निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। दक्षिण भारत के अभिनेता राम चरण तेजा अमिताभ वाले किरदार को निभाएंगे। फिल्म में संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा की भी भूमिका है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT