अभिनेताओं को पूरी स्वतंत्रता देते थे ऋतुपर्णो : बिग बी

Friday, May 31, 2013 18:24 IST
By Santa Banta News Network
दिवंगत प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक ऋतुपर्णो घोष के साथ 'द लास्ट लीयर' में काम करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि ऋतुपर्णो अपने अभिनेताओं को हमेशा भरपूर स्वतंत्रता देते थे और कलाकारों पर कभी अपने निर्देशन का दबाव नहीं डालते थे।

ऋतुपर्णो की गुरुवार को आकस्मिक मृत्यु पर लिखे अपने लम्बे ब्लॉग में अमिताभ ने कहा, "वह चुनौतीपसंद व्यक्ति थे। गलतियों को बड़ी नर्मी से बताते, सेट पर अभिनेताओं के काम में बिना हस्तक्षेप किए उन्हें पूरी स्वतंत्रता देते और पहली बार कैमरे का सामना करने वाले अधिकतर अभिनेताओं की जाने वाली अजीबो-गरीब मांगों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे।"

पिछले दो दशक से फिल्म निर्माण से जुड़े ऋतुपर्णो को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार और कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने कुल 19 फिल्में बनाईं। 49 वर्ष की आयु में ऋतुपर्णो का गुरुवार को कोलकाता में हृदयगति रुकने से निधन हो गया।

बीग बी ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा, "49 वर्ष की अल्पायु में दुनिया छोड़कर चले जाने वाले ऋतु दा, उन्हें हम प्यार से इसी नाम से पुकारते थे, अपने पीछे इस दुनिया में बहुत बड़ा खाली स्थान छोड़ गए, साथ ही उन्होंने हाल में बनाईं कुछ बहुत ही प्रगतिशील फिल्में दुनिया को दे गए।"

अमिताभ अभिनीत 'द लास्ट लीयर' ऋतुपर्णो द्वारा अंग्रेजी में बनाई गई पहली फिल्म थी। इस फिल्म को भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में यह भी बताया कि ऋतुपर्णो ने उनके साथ और फिल्म बनाने के लिए कहा था।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT