बायोपिक फिल्मों का विचार भाया इंडस्ट्री को

Wednesday, July 31, 2013 16:51 IST
By Santa Banta News Network
असल जीवन पर आधारित फिल्म 'पान सिंह तोमर' और 'भाग मिल्खा भाग' की सफलता के बाद से ये विचार बॉलीवुड निर्देशकों को फ़ायदे का सौदा लग रहा हैं। दोनों फिल्मों के बाद लगता हैं कि अब बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों की झड़ी लगने वाली हैं।

आइए एक नज़र डालते हैं आगामी बायोपिक फिल्मों पर-

प्रियंका चोपड़ा
किरदार: मैरी कोम

बायोपिक फिल्मों की इस सूची में फिलहाल प्रियंका चोपड़ा की 'मैरी कोम' का नाम सबसे ऊपर हैं क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। बॉक्सर मैरी कोम के जीवन पर बन रही इस फिल्म के लिए प्रियंका को बेहद कड़े शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरना पड़ रहा हैं। उमंग कुमार की इस फिल्म में प्रियंका बिना मेकअप के एक वास्तविक जीवन को जियेगी।

अक्षय कुमार
किरदार: दारा सिंह

मिल्खा सिंह के बाद अब यह उत्तर भारत के दूसरे खिलाड़ी की कहानी होगी, जिसमें दारा सिंह का किरदार अक्षय कुमार निभाएंगे। निर्देशक रोहित जुगराज ने पहले कथित तौर पर इस किरदार के लिए दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह को प्रस्ताव दिया था। लेकिन अब इसमें अक्षय कुमार के किरदार निभाने की उम्मीद हैं। इसके बारे में अक्षय का कहना हैं कि वह यह किरदार करने के बेहद इच्छुक हैं लेकिन इसके लिए एक पहलवान बनने के लिए उन्हें बेहद मेहनत करनी पड़ेगी।

रणबीर कपूर
किरदार: किशोर कुमार

बॉलीवुड के चोकलेटी हीरो रणबीर कपूर अब अनुराग बासु की अगली फिल्म में किशोर कुमार बनेंगे। कहा जा रह हैं। कि इस किरदार के लिए निर्देशक की पहली पसंद रणबीर कपूर ही थे। लेकिन फिलहाल वह श्रीलंका में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसलिए उनके आने तक फिल्म को रोक गया हैं।

विद्या बालन
किरदार: एमएस सुब्बुलक्ष्मी

राजीव मेनन इस बार स्वर्गीय गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें सुब्बुलक्ष्मी का किरदार विद्या बालन निभाएंगी। भारत रत्न से सम्मानित पहली संगीतकार सुब्बुलक्ष्मी ने अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेत्री के रूप की थी। वैसे विद्या पहले भी अपनी फिल्म 'डर्टी पिक्चर' में सिल्क स्मिता का किरदार निभा चुकी हैं।

शाहरुख खान
किरदार: ध्यान चंद

अटकलें लगाई जा रही हैं कि किंग खान इस बार फिल्म में हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का किरदार निभाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं। लेकिन शाहरुख की पहली फिल्म 'चक दे इंडिया' में वह ऐसे किरदार को पहले भी निभा चुके हैं, जिसके चलते माना जा रहा हैं कि इस बार भी हॉकी खिलाड़ी का किरदार वही निभाएंगे।

अनुराग कश्यप
किरदार: वशिष्ठ नारायण सिंह

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप शाहिद आज़मी के जीवन पर फिल्म बनाने के बाद अब प्रख्यात गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। जो नासा, आईआईटी कानपुर और टाटा अनुसंधान संस्थान के साथ काम कर चुके हैं। पहली फिल्म का काम ख़त्म करने के बाद अब वह अपनी अगली बायोपिक फ़िल्म की तैयारी में हैं। जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

रितेश देशमुख
किरदार: खाश्बा जाधव

रितेश देशमुख अब खाश्बा जाधव पर फिल्म बनायेंगे। खाश्बा जाधव स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता थे। 'पॉकेट डायनमो' नाम की यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में बनेंगी।
रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट तस्वीरों ने उनके संघर्ष और कॉलेज की यादों को किया ताज़ा!

लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने हाल ही में पुरानी यादों को ताजा किया, जब उन्हें आखिरी समय में जल्दबाजी के कारण खुद

Thursday, March 06, 2025
अदिति पोहनकर ने 'एक बदनाम आश्रम एस3 पार्ट 2' में पम्मी के किरदार को आर्षित दिखाने के लिए अपनी तैयारी को याद किया!

काफी प्रत्याशा के बीच, एक बदनाम आश्रम सीजन 3 का बेसब्री से प्रतीक्षित दूसरा भाग, जिसमें पांच एक्शन से भरपूर एपिसोड

Thursday, March 06, 2025
सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की लीक हुई तस्वीर से नए प्रोजेक्ट की अटकलें तेज!

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की एक लीक हुई तस्वीर ने आगामी सहयोग के बारे में अटकलों को हवा

Thursday, March 06, 2025
सोनी सब का 'वीर हनुमान': शो एक शानदार शुरुवात करने के लिए तैयार!

सोनी सब दर्शकों के लिए 'वीर हनुमान' के साथ भगवान हनुमान के जीवन की एक असाधारण प्रस्तुति लाने के लिए तैयार

Thursday, March 06, 2025
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT