सोनम की अनुपस्थिति में रैम्प पर दिखे अनिल और अर्जुन

Sunday, August 04, 2013 17:49 IST
By Santa Banta News Network
डेल्ही काउचर वीक (डीसीडब्ल्यू) के दौरान अभिनेता अनिल कपूर और उनके भतीजे अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री सोनम कपूर की अनुपस्थिति की भरपाई करते नजर आए। अर्जुन ने कहा कि वे दोनों डिजायनर मसाबा की नियमित ग्राहक सोनम कपूर के कार्यक्रम में न पहुंच पाने के कारण इसमें शामिल हुए हैं। इससे एक अच्छी बात यह हुई कि चाचा-भतीजे को साथ समय बिताने का मौका मिला।

फैशन शो में शुक्रवार की शाम निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर काले रंग की शेरवानी और सफेद रंग के चूड़ीदार में अपने चाचा अनिल कपूर के साथ रैम्प पर नजर आए। अनिल ने भी काले रंग की शेरवानी पहनी थी।

अनिल कपूर की बेटी और अर्जुन की चचेरी बहन सोनम कपूर मसाबा के डिजाइंस की प्रशंसक हैं। चाचा-भतीजे की जोड़ी सोनम की गैरहाजिरी की भरपाई करने में कामयाब रही।

अनिल ने कहा, "सोनम कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं इसलिए हमें यह मौका मिला, तो मौके को क्यों गंवाना। वैसे भी महंगे और शानदार कपड़े पहनकर रैम्प पर चलना मुझे हमेशा अच्छा लगता है।"

मशहूर ब्रांड सत्य पॉल की डिजाइनर मसाबा ने कहा कि उनका संग्रह खास कर आधुनिक और नए जमाने की दुल्हनों के लिए है।
रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट तस्वीरों ने उनके संघर्ष और कॉलेज की यादों को किया ताज़ा!

लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने हाल ही में पुरानी यादों को ताजा किया, जब उन्हें आखिरी समय में जल्दबाजी के कारण खुद

Thursday, March 06, 2025
अदिति पोहनकर ने 'एक बदनाम आश्रम एस3 पार्ट 2' में पम्मी के किरदार को आर्षित दिखाने के लिए अपनी तैयारी को याद किया!

काफी प्रत्याशा के बीच, एक बदनाम आश्रम सीजन 3 का बेसब्री से प्रतीक्षित दूसरा भाग, जिसमें पांच एक्शन से भरपूर एपिसोड

Thursday, March 06, 2025
सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की लीक हुई तस्वीर से नए प्रोजेक्ट की अटकलें तेज!

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की एक लीक हुई तस्वीर ने आगामी सहयोग के बारे में अटकलों को हवा

Thursday, March 06, 2025
सोनी सब का 'वीर हनुमान': शो एक शानदार शुरुवात करने के लिए तैयार!

सोनी सब दर्शकों के लिए 'वीर हनुमान' के साथ भगवान हनुमान के जीवन की एक असाधारण प्रस्तुति लाने के लिए तैयार

Thursday, March 06, 2025
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT