बॉलीवुड के एक और चॉकलेटी हीरो इमरान खान भी बॉलीवुड में अपनी बेहतर पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। वह एक के बाद एक करके सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-2' में उनकी बहुत चर्चा हैं।
इसके बाद इमरान ने एक और कुछ नया कारनामा करने की ठानी हैं। जिसमें इमरान भी अब ऋतिक की तर्ज पर सुपरहीरो के किरदार में नज़र आएँगे। सुनने में आया हैं कि अपनी अगली फिल्म 'उड़ान' में इमरान भी सुपर हीरो बन कर उड़ान भरने वाले हैं।
विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इमरान खान एक गुजराती लड़के का किरदार निभाएंगे, और इस लड़के के पास सुपर नेचुरल पॉवर होंगी। सुनने में तो कुछ-कुछ यह 'कृष' के जैसा ही लग रहा हैं। लेकिन इमरान इस बात को सिरे से खारिज करते हैं।
इमरान कहते हैं, "यह किरदार सुपरहीरो से मिलता-जुलता ज़रूर हैं, लेकिन पूरी तरह से सुपरहीरो जैसा नहीं हैं। मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हूँ। इसमें ऐसा कुछ हैं जो मैंने अब से पहले कभी नहीं किया। यह वास्तव में सुपर हीरो की तरह नहीं है। यह कृष की कतार में भी नहीं हैं। इसके बारे में, मैं अभी जो भी कुछ कह सकता हूँ वह यह कि यह बहुत ही मनोरंजक किरदार हैं।"
'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले इमरान खान की फिल्म 'वंस अपॉन इन मुंबई दोबारा' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। आजकल वह इसी के प्रोमोशन में व्यस्त हैं।

Tuesday, August 06, 2013 16:21 IST