विजय की उम्र शादी लायक नहीं : बहन

Monday, November 11, 2013 15:36 IST
By Santa Banta News Network
मॉडल विजय सिंह (24) की बड़ी बहन का कहना है कि उन्होंने भले ही शो में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का दिल जीत लिया है, लेकिन उनकी उम्र काफी कम है और जीवनसाथी चुनने की समझदारी उनमें नहीं है। विजय सिंह टीवी रिएलिटी शो 'द बैचलोरेट इंडिया : मेरे ख्यालों की मल्लिका' के विजेता चुने गए हैं। उनकी बड़ी बहन उषा ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "शादी के बारे में सोचने के लिए वह अभी काफी छोटा है।"

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली उषा से उनके भाई की शादी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "इस उम्र में जीवनसाथी का चुनाव करना नासमझी होगी। वह सब पर्दे पर ही ठीक लगता है, वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं होता। अभी उसे काफी आगे जाना है।"

सात भाई-बहनों में सबसे छोटे विजय ने शो के अंतिम एपिसोड में कहा, "आज से मैं हमेशा आपके (मल्लिका) साथ हूं। आपको खुश रखने के लिए जो भी हो सकेगा मैं करूंगा।"

इस रिएलिटी शो के 29 प्रतिभागियों में चुने जाने से पहले विजय एक टीवी चैनल के प्रस्तोता रह चुके हैं। उन्होंने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से स्नातक की पढ़ाई की है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT