शत्रुघ्न सिन्हा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Friday, December 13, 2013 12:13 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भारतीय सिनेमा और राजनीति को दिए गए उनके योगदान के लिए दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यहां 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

एक वक्तव्य में कहा गया कि अभिनेता से नेता बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा को भारतीय सिनेमा और राजनीति को दिए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

नौ दिसंबर को उम्र के 68वें पायदान पर पहुंच गए अभिनेता 70 के दशक तक भारतीय फिल्म उद्योग में सक्रिय रहे।

अपने चाहने वालों के बीच 'शॉटगन' के नाम से मशहूर शत्रुघ्न को 'कालीचरण', 'ब्लैकमेल', 'दोस्ताना' और 'शान' जैसी सुपर हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।

पूनम सिन्हा उनकी पत्नी हैं, तथा उनकी एक बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। फिल्म उद्योग में नवोदित अभिनेत्री सोनाक्षी की पहली ही फिल्म 'दबंग' ने रिकॉर्ड कारोबार किया।

इस वर्ष दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित श्रीलंका की फिल्म 'श्री सिद्धार्थ गौतम' की स्क्रीनिंग से होगा।

इस वर्ष फिल्म महोत्सव में 18 वर्गो के अंतर्गत 170 से भी अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT