बॉलीवुड ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

Thursday, December 26, 2013 15:25 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और फरहान अख्तर सहित हिंदी फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने क्रिसमस के मौके पर अपने मित्रों एवं परिवार के सदस्यों के साथ ही पूरी दुनिया को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और प्रार्थना की कि पूरा वर्ष खुशियों से भरा रहे। कुछ ने जहां क्रिसमस के दिन छुट्टी मनाने का फैसला किया है, वहीं कुछ अपने परिवार से साथ त्यौहार का लुत्फ उठा रहे हैं।

बुधवार को कई फिल्मी सितारों ने ट्विटर पर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के अपने खाते पर लिखा, "सभी को क्रिसमस की बधाई..ईश्वर करे यह वर्ष सभी के जीवन में खुशियां, आनंद, संतुष्टि, शांति, समझदारी, स्वास्थ्य और परिवार के साथ अधिक से अधिक दिन गुजारने की सौगात लाए..।"

अक्षय कुमार ने कहा, "सभी को क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं। वर्ष के आखिर में मैं अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाऊंगा..और अपने नन्हे बेटे को क्रिसमस की चकाचौंध और बेहतरीन सजावट के प्रति हर्षोल्लास से झूमते देखने का आनंद उठाऊंगा।"

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, "आप सभी को और आपके प्रियजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं।"

मनोज वाजपेई ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, "क्रिसमस का अपना उपहार और क्रिसमस ट्री मिलने के बाद अपनी बेटी के चेहरे पर आई खुश देखने से ज्यादा मूल्यवान कुछ भी नहीं है। क्रिसमस की शुभकामनाएं।"

नरगिस फाखरी ने कहा, "जिनके दिल में क्रिसमस की खुशी नहीं है, उसे किसी पेड़ के नीचे खुशी नहीं मिल सकती। सभी को क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं।"

अभिषेक बच्चन, कुणाल कपूर, अर्जुन रामपाल, नेहा धूपिया, उदय चोपड़ा और नृत्य निर्देशिका फराह खान ने भी ट्विटर पर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT