मां पर किताब लिखेंगी मुनमुन सेन

Friday, January 24, 2014 18:57 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री मुनमुन सेन अपनी दिवंगत मां और बांग्ला सिनेमा की महानायिका सुचित्रा सेन पर एक किताब लिखने की सोच रही हैं। इस किताब में मगर उनके निजी जीवन का विवरण नहीं होगा।

मुनमुन ने कहा, "मां मुझसे कुछ और फिल्में करने और लिखने का आग्रह करती रहीं। मुझे लगता है कि अब मैं दोबारा लिखूंगी। यह संभवत: मेरी मां के बारे में एक कॉफी टेबल किताब होगी।"

उन्होंने कहा, "मैंने उनसे वादा किया था कि मैं कभी उनके जीवन के बारे में नहीं लिखूंगी। इसलिए उनकी निजी जिंदगी से इतर उन पर एक कॉफी टेबल किताब लिखना मेरे लिए बहुत आसान होगा।"

अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री सुचित्रा का 17 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 82 वर्ष की थीं।

उनकी बेटी के लिए उनके चले जाने की कल्पना करना मुश्किल है।

उन्हें क्या पसंद था? इस सवाल पर मुनमुन ने बताया, "वह ज्यादा फरमाइशी नहीं थीं। वह मेरे करीब थीं, लेकिन वह जानती थीं कि मुझे मेरे जीवन में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने अकेले रहना पसंद किया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं करती थीं। उन्हें दिलचस्प लोगों से मुलाकात करना पसंद था।"

अपने 26 वर्षो के करियर में सुचित्रा ने 52 बांग्ला और सात हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। वह बंगाली सिनेमा की सबसे बड़ी सितारा थीं।

मुनमुन भी अपने मां के पदचिह्नें पर चलीं और अभिनेत्री बनीं। अभिनेत्री राइमा और रिया सेन उनकी ही बेटियां हैं।

मुनमुन ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरी मां की ऐतिहासिक विरासत को मेरी बेटी राइमा और उनकी आध्यात्मिक विरासत को रिया आगे ले जा सकती है।"

उन्होंने कहा, "मां के अंतिम दिनों के दौरान रिया ने उनके दर्द में शुरू से लेकर अंत तक उनका हाथ थामे रखा और उन्हें हिम्मत दी। मेरी मां कहा करती थीं कि रिया में महान अभिनेत्री बनने के गुण हैं।"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT