आईटीसी मराठा में होगी आहना की शादी

Monday, February 03, 2014 17:21 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता धमेंद्र की छोटी बेटी आहना देओल रविवार को दिल्ली के व्यवसायी वैभव वोरा के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी। विवाह समारोह यहां आईटीसी मराठा में संपन्न होगा। आहना की शादी में शाहरुख खान, सलमान खान जैसे सितारों सहित नरेंद्र मोदी और राज ठाकरे जैसे नेताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

विवाह पंजाबी और दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार होगा। आहना की शादी का जोड़ा डिजायनर नीता लूला ने तैयार किया है।

एक सूत्र के मुताबिक, भावी दंपति ने आज सुबह (रविवार) इस्कॉन मंदिर जाकर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। बारात चार बजे शाम को हयात रेजेंसी से निकलेगी और बाद में आईटीसी मराठा में फेरे कराए जाएंगे। शादी की दावत भी इसी होटल में दी जाएगी।

इसके अलावे दूल्हा और दुल्हन पांच फरवरी को वैभव के दिल्ली स्थित फार्म हाउस पर एक और दावत देंगे।

खबर है कि आहना के भाई सन्नी और बॉबी देओल मुंबई में विवाह में शामिल नहीं होंगे लेकिन दिल्ली में आयोजित दावत में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे।

आहना, वैभव से पहली बार अपनी बहन ईशा की शादी पर 2012 में मिली थीं। ईशा के पति भरत तख्तानी दिल्ली में व्यवसायी हैं।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT