प्रभुदेवा 'एक्शन जैक्सन' के नाम पर अड़े

Wednesday, February 19, 2014 17:58 IST
By Santa Banta News Network
आगामी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' के निर्देशक प्रभुदेवा को फिल्म के शीर्षक को लेकर हॉलीवुड स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स की ओर से एक कानूनी नोटिस मिल चुका है। इसके बावजूद वह और फिल्म निर्माता गोरधन तनवानी इस शीर्षक से पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। दरअसल, 'एक्शन जैक्सन' शीर्षक पर वार्नर ब्रदर्स का कॉपीराइट है।

वार्नर ब्रदर्स की 1988 की हॉलीवुड फिल्म इसी शीर्षक के साथ प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में कार्ल वेदर्स और शैरोन स्टोन थीं। प्रोडक्शन हाउस ने 'एक्शन जैक्सन' शीर्षक उपमहाद्वीप में पहले से पंजीकृत होने के चलते अब बॉलीवुड को अपनी फिल्म का नाम बदलने के लिए नोटिस भिजवाया है।

इस बाबत बाबा आर्ट्स लिमिटेड प्रोडक्शन और इरोज इंटरनेशनल को एक पत्र भिजवाया गया है। दोनों मिलकर यह फिल्म बना रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर प्रभुदेवा कहते हैं कि फिल्म का शीर्षक 'एक्शन जैक्सन' रखने के पीछे एक बहुत खास वजह है।

निर्देशक ने कहा, "हमने फिल्म का नाम 'एक्शन जैक्सन' रखा, क्योंकि हमारे नायक अजय देवगन 'ए.जे.' के रूप में जाने जाते हैं। हमने सोचा कि आद्याक्षर का प्रयोग करना और उन्हें शीर्षक में 'एक्शन जैक्सन' के रूप में विस्तृत करके लिखना एक अच्छा विचार होगा, क्योंकि फिल्म में अजय नृत्य और मारधाड़ दोनों कर रहे हैं।"

प्रभुदेवा को इससे पूर्व अपनी फिल्म 'रैंबो राजकुमार' का नाम 'आर..राजकुमार' करना पड़ा था। वह कहते हैं कि हर शीर्षक में ऐसा नहीं कर सकते।

जहां तक शीर्षक का हॉलीवुड फिल्म से ताल्लुक है तो प्रभुदेवा ने अपने शीर्षक का पक्ष लिया।

उन्होंने कहा, "मैंने कभी हॉलीवुड की 'एक्शन जैक्सन' नामक शीर्षक वाली फिल्म के बारे में नहीं सुना। क्या यह 25 साल पहले नहीं आई? 'रोमियो एंड जूलियट' शीर्षक से कई फिल्में हैं तो क्या शेक्सपीयर के परिवार को मुकदमा कर देना चाहिए?"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT