कंगना की कायल दीपिका!

Tuesday, March 11, 2014 19:12 IST
By Santa Banta News Network
साल 2013 में एक के बाद एक कई हिट फिल्में दे चुकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेत्री कंगना रनौत की कायल हो गई हैं। कंगना की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'क्वीन' में उनके काम को देखकर दीपिका उनकी कायल हो गई हैं।

​ दीपिका (28) ने शनिवार को कार्यक्रम एचटी मुंबई मोस्ट स्टाईलिस्ट अवार्ड में कहा, "मैंने 'क्वीन' देखी और उसका प्रदर्शन देखकर मुझे ईष्या हो रही है। मुझे लगता है कि उसने कमाल का अभिनय किया है।"

​ फिल्म में एक महिला की भावनाओं को इतने खूबसूरत तरीके से दर्शाने के लिए दीपिका ने निर्देशक विकास बहल की भी तारीफ की।

​ उन्होंने कहा, "बेहद खूबसूरत फिल्म है। उन्होंने (निर्देशक) जिस तरह से एक लड़की की भावनाओं को फिल्माया है और दर्शाया है, यह बेहतरीन फिल्मों में से एक है और कमाल की है।"

​ सात मार्च को प्रदर्शित हुई 'क्वीन' को दर्शकों और समीक्षकों की काफी तारीफें मिल रही हैं।

​ फिल्म एक युवती की कहानी है, जो अपने हनीमून पर अकेले गई है और इस यात्रा के दौरान अपने अस्तित्व को तलाशती है।

​ अभिनेता राजकुमार राव ने भी फिल्म में काम किया है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT