संजय दत्त यरवदा जेल के लिए रवाना

Sunday, March 23, 2014 16:09 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता संजय दत्त पुणे स्थित यरवदा जेल के लिए शनिवार को रवाना हो गए। उनकी पत्नी मान्यता दत्त के खराब स्वास्थ्य के मद्देनजर संजय को पैरोल पर छोड़ा गया था, जिसकी अवधि पूरी हो गई। संजय ने शनिवार अपराह्न् अपने बांद्रा स्थित आवास से विदा लिया, उनके मित्र बंटी वालिया उनके साथ थे।

संजय को 21 दिसंबर, 2013 को एक महीने के पैरोल पर छोड़ा गया था, क्योंकि उनकी बीमार पत्नी मान्यता को उनकी जरूरत थी। बाद में पैरोल की अवधि पहले 21 फरवरी तक के लिए और फिर दूसरी बार यह अवधि 21 मार्च तक बढ़ा दी गई।

मान्यता (37) को फेफड़े में तकलीफ होने के बाद जनवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संजय (53) 42 महीने की अपनी शेष सजा काटने के लिए यरवदा जेल वापस जा रहे हैं। उन्हें 1993 में मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले में अवैध रूप से हथियार रखने का दोषी पाया गया था।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT