किरण के लिए अनुपम ने शूटिंग रद्द की

Monday, March 31, 2014 18:31 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता अनुपम खेर ने चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव में लड़ रहीं अपनी पत्नी किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार अभियान चला रखा है। वह उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ कर सकते हैं, कर रहे हैं। उन्होंने किरण के लिए अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग रद्द कर दी है।

अनुपम इस माह की शुरुआत में किरण के चंडीगढ़ से नामांकन पत्र भरने के दौरान भी उनके साथ देखे गए थे।

उन्होंने कहा, "किरण चंडीगढ़ में बहुत अच्छा मुकाबला कर रही हैं। उनमें अपनी मदद करने का जबर्दस्त जज्बा है। मैं उनसे ज्यादा खुद के लिए बस उनके साथ कुछ समय रहना पसंद करूंगा।"

अनुपम अपनी पत्नी के जोशोखरोश से बेहद प्रभावित हैं।

अभिनेत्री एवं चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार गुल पनाग द्वारा किरण की उम्र की गई टिप्पणी पर अनुपम ने कहा, "जो सोचते हैं कि किरण राजनीतिक दबाव का सामना करने के लिए पर्याप्त ऊर्जावान नहीं हैं, उन्हें देखना चाहिए कि वह अपने प्रचार अभियान में कितना दम लगा रही हैं।"

अनुपम ने कहा, "उनका जोश और उत्साह 30 साल के व्यक्ति को शर्मसार कर दे। मैं उनके समर्पण से बेहद प्रेरित हूं। मेरे दादाजी ने मुझे एक चीज सिखाई कि अगर आप पहले से भीगे हों तो बारिश से नहीं डर सकते। किरण और मैं, दोनों ही योद्धा हैं। हम विपरीत परिस्थितियों से नहीं डरते।"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT