सोनाक्षी ट्विटर पर कर रही है अपने पिता का प्रचार ​

Tuesday, April 01, 2014 17:25 IST
By Santa Banta News Network
सोनाक्षी सिन्हा जहाँ आजकल एक और अपनी फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त है, वहीं दूसरी और उनके पिता यानी शत्रुघन सिन्हा के प्रचार-प्रसार का दौर भी चल रहा है। सोनाक्षी भी चाहती है कि वह भी इसका हिस्सा बने लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह ऐसा सिर्फ सोशियल नेटवर्किंग के जरिये ही कर सकती है।

पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ​का यह दूसरा मौका है जब वह चुनाव लड़ रहे है। जिसमें उनका पूरा परिवार जुटा है। इसी संबंध में शत्रुघन की पत्नी ने पूनम सिन्हा ने अपने बेटे कुश के साथ मिलकर सोमवार को एक बैठक का भी आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

​वहीं सोनाक्षी सिन्हा इसके लिए ट्विटर का सहारा लेते हुए प्रचार में जुटी है। अपने पति और भाजपा के पक्ष में बोलते हुए पूनम ने कहा कि शत्रुघ्न की पत्नी पूनम ने बताया कि सोनाक्षी अपने ट्वीटर एकाउंट के जरिए लोगों को संदेश भेज रही है। अपने पति के लिए सर्मथन जुटाने के वास्ते पटना साहिब संसदीय क्षेत्र का विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर रही पूनम सिन्हा ने कहा कि पटना उनका ससुराल है और वह यहां से आगामी 17 अप्रैल को होने वाले मतदान के बाद ही जाएंगी।

पूनम ने सोमवार को अपने पुत्र कुश सिन्हा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया। पूनम के साथ उनका पुत्र लव सिन्हा पिछले 21 मार्च को शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा नामांकन दाखिल करने के समय उपस्थित थे।

पूनम ने बताया कि वे लोगों से यह कह रहीं हैं कि ​देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री के तौर पर​ ​नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है। आगामी 17 अप्रैल को पटना साहिब संसदीय सीट के लिए होने वाले मतदान में शत्रुघ्न का मुख्य रूप से मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार एवं भोजपुरी कलाकार कुणाल सिंह, आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार एवं बिहार की पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह तथा जदयू प्रत्याशी एवं मशहूर चिकित्सक गोपाल प्रसाद सिन्हा से है।​
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT