पेशेवर अर्जुन की कायल हुईं सोनाक्षी

Monday, April 07, 2014 18:38 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ पहली बार फिल्म 'तेवर' में काम कर रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि वह अपने सहकलाकार का सम्मान करती हैं, क्योंकि वह बेहद पेशेवर हैं। सोनाक्षी ने कहा, "वह हर किसी के साथ घुलमिल जाते हैं। वह जबरदस्ती किसी से दोस्ती नहीं करते, लेकिन काफी ठहरे हुए हैं और एक अच्छे सहकलाकार हैं।"

सोनाक्षी ने कहा, "उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि वह बहुत अच्छे सहकलाकार हैं और बेहद पेशेवर हैं। उन्हें पता होता है कि वह क्या कर रहे हैं, फिर चाहे फिल्म उनके पिता के प्रोडक्शन की ही क्यों न हो।"

अर्जुन और सोनाक्षी दोनों ही जानीमानी फिल्म हस्तियों की संतानें हैं। अर्जुन जहां प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे हैं, वहीं सोनाक्षी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं।

सोनाक्षी, अर्जुन को स्कूल के दिनों से जानती हैं। सोनाक्षी, अर्जुन और उनकी चचेरी बहने अभिनेत्री सोनम कपूर और फिल्म निर्माता रिया कपूर एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

सोनाक्षी ने कहा, "दरअसल, अर्जुन और मैं एक ही स्कूल में थे। मेरी उनसे जान पहचान थी, क्योंकि सोनम और रिया भी उसी स्कूल में थे। मैं उन सबको जानती थी, लेकिन हम दोस्त नहीं थे। अब हम एक दूसरे को थोड़ा बहुत जानने का प्रयास कर रहे हैं। वह सचमुच अच्छे अभिनेता हैं।"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT